फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra Pradesh people die in Prakasam allegedly after consuming sanitiser instead of liquor probe on

आंध्र प्रदेश: शराब की जगह सैनिटाइजर पीने से नौ लोगों की मौत, पुलिस कर रही जांच

Fri, 31 Jul 2020 03:36 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 31 Jul 2020 03:36 PM IST
विज्ञापन
Andhra Pradesh people die in Prakasam allegedly after consuming sanitiser instead of liquor probe on
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr

आंध्र प्रदेश में नौ लोगों की शराब की जगह कथित तौर पर सैनिटाइजर पीने से मौत हो गई है। यह घटना प्रकासम जिले में घटित हुई। मामले पर डीएसपी के प्रकाश राव ने कहा, 'तीन भिखारी, तीन रिक्शा चालक और तीन हमालिस (कुली) ने शराब की बजाय सैनिटाइटर का सेवन कर लिया। एक की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि बाकी अन्य की नींद में मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है।'

विज्ञापन

 

 

प्रकासम जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिद्धार्थ कौशल जिन्होंने कुरीचेडू मंडल मुख्यालय का दौरा किया, उन्होंने कहा कि मृतक पिछले कुछ दिनों से पानी और शीतल पेय के साथ सैनिटाइजर का सेवन कर रहे थे। एसपी ने कहा, 'हम यह भी जांच कर रहे हैं कि क्या उन्होंने सैनिटाइजर को किसी अन्य विषाक्त पदार्थों के साथ मिलाया था।'

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- सावधान! बाजार में बिक रहे हैं जानलेवा सैनिटाइजर, सूंघना भी पड़ सकता है भारी, ऐसे करें असली-नकली की पहचान


एसपी ने आगे कहा, 'उनके परिवार के सदस्यों का कहना है कि ये लोग पिछले दस दिनों से सैनिटाइजर का सेवन कर रहे थे। हम क्षेत्र में बेचे जा रहे सैनिटाइजर स्टॉक को जांच के लिए भेज रहे हैं।' कुरीचेडू में वर्तमान में कोरोना वायरस के मामलों की वजह से लॉकडाउन लागू है और पिछले कुछ दिनों से यहां शराब की दुकाने भी बंद है।

पुलिस ने बताया कि आदतन शराबी शराब न मिलने पर सैनिटाइजर का सेवन कर रहे हैं। गुरुवार रात को इसके पहले पीड़ित दो भिखारी बने। एक की जहां मौके पर मौत हो गई वहीं दूसरे ने डार्सी शहर के सरकारी अस्पताल में दम तोड़ दिया। देर रात तीसरे व्यक्ति को बेहोश होने के बाद डार्सी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया। छह अन्य जो सैनिटाइजर पीने के बाद बीमार पड़ गए थे उनकी शुक्रवार सुबह मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि सैनिटाइजर का सेवन करने के बाद बीमार पड़े कुछ अन्य लोगों का गांव में अपने घरों पर इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed