{"_id":"6253cf75dbdb93002537a974","slug":"andhra-pradesh-new-cabinet-ministers-oath-taking-ceremony-today-old-faces-can-get-chance-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्र प्रदेश: जगन मोहन मंत्रिमंडल का हुआ पुनर्गठन, 13 नए चेहरे तो 11 को फिर मिला मौका ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आंध्र प्रदेश: जगन मोहन मंत्रिमंडल का हुआ पुनर्गठन, 13 नए चेहरे तो 11 को फिर मिला मौका
Mon, 11 Apr 2022 05:27 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 11 Apr 2022 05:27 PM IST
सार
आंध्र प्रदेश में सात अप्रैल को जगन मोहन सरकार के 24 कैबिनेट मंत्रियों के इस्तीफे के बाद सोमवार को एक बार फिर से मंत्रिमंडल का पुनर्गठन किया गया।
विज्ञापन
जगन मोहन मंत्रिमंडल का पुनर्गठन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने सोमवार को राज्य मंत्रिमंडल का पुनर्गठन किया। मंत्रिमंडल में 13 नए चेहरों को शामिल किया गया, जबकि 11 लोगों को फिर से मंत्री बनाया गया है।
विज्ञापन
मंत्रिमंडल में धर्मना प्रसाद राव सबसे वरिष्ठ मंत्री हैं। राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने अमरावती में राज्य सचिवालय के पास एक सार्वजनिक समारोह में मंत्रिमंडल के 25 सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। जैसा कि माना जा रहा था, विधान परिषद से किसी को भी मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
नए मंत्रिमंडल के गठन में जाति व समुदाय को अहमियत दी गई है। पिछड़ा वर्ग से 10 मंत्री बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री सहित दो अल्पसंख्यक समुदाय से, पांच मंत्री अनुसूचित जाति से और एक मंत्री अनुसूचित जनजाति से शामिल किए गए हैं। रेड्डी व कापू समुदाय से चार-चार लोगों को मंत्री बनाया गया है। मंत्रिमंडल में चार महिलाएं हैं, जिनमें एक महिला को दूसरी बार मौका मिला है।
विज्ञापन
जगन मंत्रिमंडल में फिर पांच उप मुख्यमंत्री
आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के मंत्रिमंडल में पूर्व की तरह ही पांच उप मुख्यमंत्री बनाए गए हैं। नए मंत्रिमंडल में एक उप मुख्यमंत्री मुस्लिम, एक अनुसूचित जाति, एक अनुसूचित जनजाति, एक पिछड़े वर्ग से और एक उप मुख्यमंत्री कापू समुदाय से बनाए गए हैं। जगन ने दूसरी बार दलित महिला को गृहमंत्री बनाया है। तानेती वनिता के पास पूर्व में महिला व बाल विकास विभाग था। अब उन्हें गृह विभाग दिया गया है।