फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra Pradesh N Chandrababu Naidu TDP chief Amaravati Jagan Mohan Reddy

वीडियो: अमरावती पहुंचे चंद्रबाबू नायडू पर फेंकी गई चप्पल

Thu, 28 Nov 2019 01:52 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 28 Nov 2019 01:52 PM IST
विज्ञापन
Andhra Pradesh N Chandrababu Naidu TDP chief Amaravati Jagan Mohan Reddy
एन चंद्रबाबू नायडू - फोटो : ANI

अमरावती में निर्माण कार्यों का जायजा लेने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को ले जा रही बस पर चप्पल फेंकी गई। यह घटना उस समय हुई जब टीडीपी प्रमुख की बस वेंकटापलेम के पास से गुजर रही थी। 

विज्ञापन



ये किसान वाईएसआर कांग्रेस के समर्थन में नायडू के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। गौरतलब हो कि वाईएसआर कांग्रेस ने पहले ही कहा था कि वह चंद्रबाबू नायडू के अमरावती दौरे का विरोध करेगी। साथ ही उन्होंने कहा था कि वह किसानों के साथ मिलकर नायडू के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चंद्रबाबू नायडू गुरुवार को अमरावती में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लेने पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा कि हैदराबाद के तर्ज पर हम अमरावती को रहने के लिए सबसे बेहतरीन जगह बनाना चाहते थे, लेकिन इस व्यक्ति (जगन मोहन रेड्डी) ने इस अवधारणा को बर्बाद कर दिया।

कार्यों का जायजा लेने पहुंचे पूर्व सीएम ने मीडिया से कहा कि मैंने एक विकसित हैदराबाद के लिए 'विजन 2020' दिया था और आज इसे रहने योग्य सबसे बेहतरीन शहरों में से एक का दर्जा दिया गया है। उन्होंने कहा कि उस अनुभव के साथ मैंने अमरावती को लेकर भी ऐसी ही योजना बनाई, लेकिन इस व्यक्ति (जगन मोहन रेड्डी) ने इसकी अवधारणा को नष्ट कर दिया।

गौरतलब है कि किसानों के एक समूह ने हाल ही में राजधानी को स्थानांतरित करने के किसी भी कदम के खिलाफ अमरावती उच्च न्यायालय का रुख किया था। इन किसानों ने भूमि पूलिंग मॉडल के तहत नायडू के शासनकाल के दौरान 29 गांवों में अपनी भूमि को दे दिया था। 


बता दें कि बुधवार को अमरावती क्षेत्र के अंतर्गत 29 गांवों में से एक रायपुडी में दलित किसानों के एक समूह ने मांग की कि नायडू ने उनके शासन में भूमि पूलिंग प्रक्रिया में उनके निर्दिष्ट भूमि के लिए दिए गए मुआवजे राशि में भेदभाव करने के लिए पहले माफी मांगे। किसानों के समूह ने काले झंडों के साथ एक रैली की, जिसमें नायडू के उनके गाँवों के दौरे का विरोध किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed