{"_id":"5eb66cd509c3fd27142c73ca","slug":"andhra-pradesh-locals-protest-at-chemical-plant-where-gas-leak-happened-demand-relocation-of-factory","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस लीक: कंपनी के खिलाफ सड़क पर उतरे स्थानीय लोग, इलाके में तनाव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गैस लीक: कंपनी के खिलाफ सड़क पर उतरे स्थानीय लोग, इलाके में तनाव
Sat, 09 May 2020 02:11 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 09 May 2020 02:11 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते स्थानीय निवासी (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
विशाखापत्तनम शहर के निकट आर आर वेंकटपुरम गांव में एलजी पॉलीमर्स को तत्काल बंद करने की मांग करते हुए शनिवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया जिससे संयंत्र क्षेत्र में तनाव व्याप्त है। प्रदर्शनकारियों ने गैस रिसाव से मारे गए दो लोगों के शव कारखाने के मुख्य द्वार के सामने रखकर प्रदर्शन किया और कुछ लोग संयंत्र के अंदर तक घुस गए।
विज्ञापन
इस दौरान प्रदेश के पुलिस महानिदेशक डी जी सवांग गैस रिसाव स्थल का निरीक्षण कर रहे थे और स्थिति सामान्य करने के लिए उठाए जा रहे कदमों पर प्रबंधन से बातचीत कर रहे थे। ये शव पोस्टमॉर्टम के बाद केजीएच शवगृह से शनिवार को अंतिम संस्कार के लिए गांव लाए जा रहे थे। हालांकि उग्र ग्रामीणों ने फैक्टरी के गेट के सामने एंबुलेंस रोक दी और शवों को सड़क पर रख दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कहा कि कारखाने ने यहां के लोगों के जीवन को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है, इसलिए इसे तत्काल बंद किया जाए। इस दौरान माहौल पूरी तरह गमगीन था। प्लास्टिक उत्पाद बनाने वाली इस फैक्टरी से गुरुवार को स्टाइरीन गैस के रिसाव के बाद 12 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
गैस रिसाव की घटना के बाद सैकड़ों ग्रामीणों को विशाखापत्तनम में ठहराया गया था जो आज सुबह गांव लौट आए। वे फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे और कारखाने को बंद करने की मांग कर रहे थे। सुरक्षा कारणों से संयंत्र के पास तैनात पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों को कारखाने के पास जाने से रोकने का प्रयास किया लेकिन प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा घेरा तोड़ दिया और फैक्टरी के गेट के पास धरने पर बैठ गए।
पुलिस ने शुरुआत में कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और वहां से ले गई लेकिन कुछ देर में मौके पर बड़ी संख्या में और ग्रामीण जुट गए।
एक मौका ऐसा आया जब कई ग्रामीण कारखाने के एक छोटे प्रवेश द्वार से उसके अंदर घुस गए और इस दौरान एक महिला को डीजीपी के पैरों में गिरकर संयंत्र को बंद करने की गुहार लगाते हुए देखा गया।
इस बीच विशाखापत्तनम के पुलिस आयुक्त आर के मीणा ने अपने अधिकारियों और जवानों को ग्रामीणों को कारखाने से बाहर निकालने का निर्देश दिया जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बाहर निकाला।
#WATCH Andhra Pradesh: Locals protest at the chemical plant in R R Venkatapuram, Visakhapatnam where #VizagGasLeak happened. Protesters are demanding relocation of the factory from the area & arrest of those responsible for the incident. pic.twitter.com/KIbBL4I2Ne
— ANI (@ANI) May 9, 2020