{"_id":"6213115bdfc8a47aa802754e","slug":"andhra-pradesh-it-and-industries-minister-gautham-reddy-passed-away-after-suffering-a-heart-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्र प्रदेश: कैबिनेट मंत्री गौतम रेड्डी को पड़ा दिल का दौरा, निधन ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आंध्र प्रदेश: कैबिनेट मंत्री गौतम रेड्डी को पड़ा दिल का दौरा, निधन
Mon, 21 Feb 2022 09:43 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 21 Feb 2022 09:43 AM IST
सार
आंध्र प्रदेश सरकार में आईटी एवं उद्योग मंत्री गौतम रेड्डी का सोमवार को निधन हो गया।
विज्ञापन
गौतम रेड्डी का निधन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आंध्र प्रदेश के उद्योग एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री मेकापति गौतम रेड्डी को सोमवार तड़के निधन हो गया। हैदराबाद में उन्होंने अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक, गौतम रेड्डी का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ। वह 50 वर्ष के थे और उनके परिवार में पत्नी, एक बेटी और एक बेटा है।
विज्ञापन
गौतम रेड्डी पूर्व सांसद मेकापति राजामोहन रेड्डी के बेटे थे। वह कुछ दिन पहले दुबई में 10 दिन बिताने के बाद हैदराबाद लौटे थे। दुबई में आंध्र प्रदेश के उद्योग विभाग की ओर से राज्य में निवेश आकर्षित करने के लिए दुबई एक्सपो में एक स्टॉल लगाया गया था। गौतम रेड्डी 2014 में पहली बार विधानसभा के लिए चुने गए थे। मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी, समेत अन्य लोगों ने गौतम रेड्डी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन