फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   andhra pradesh h2s gas leak in pharma company two injured updates

Andhra Pradesh: फार्मा कंपनी में लीक हुई जहरीली गैस, दो लोग अस्पताल में भर्ती कराए गए

Mon, 23 Dec 2024 11:30 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 23 Dec 2024 11:30 AM IST
सार

अनकापल्ली जिले के जिलाधिकारी विजय कृष्णन ने बताया कि जवाहरलाल नेहरू फार्मा सिटी में स्थित फार्मा कंपनी रक्षिता ड्रग्स प्राइवेट लिमिटेड में H2S गैस लीक हुई है। इस गैस लीक की चपेट में आकर दो लोग बीमार हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
andhra pradesh h2s gas leak in pharma company two injured updates
gas Leak, गैस लीक, (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : AI Generated

विस्तार

आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली इलाके में एक फार्मा कंपनी में जहरीली गैस लीक होने का मामला सामने आया है। इस हादसे में दो लोग प्रभावित हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अनकापल्ली जिले के जिलाधिकारी विजय कृष्णन ने बताया कि जवाहरलाल नेहरू फार्मा सिटी में स्थित फार्मा कंपनी रक्षिता ड्रग्स प्राइवेट लिमिटेड में H2S गैस लीक हुई है। इस गैस लीक की चपेट में आकर दो लोग बीमार हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


एक ही हालत गंभीर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गैस लीक से प्रभावित लोगों में से एक की हालत गंभीर है। अनकापल्ली जिले के पुलिस अधीक्षक तुहिन सिन्हा ने बताया कि घटना सोमवार सुबह परवाड़ा इलाके में स्थित कंपनी में घटी, जहां प्रोडक्शन यूनिट में गैस लीक हुई। उस दौरान वहां मौजूद दोनों सहायक गैस लीक होने के बाद बेहोश हो गए। इसके बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस का कहना है कि हानिकारक गैसों से निपटने वाले स्क्रबर में रसायनों को स्थानांतरित करते समय गैस का रिसाव हुआ। पुलिस इस मामले में आपराधिक कोण से भी जांच कर रही है। 
विज्ञापन


आभूषण शोरूम में लगी आग
आंध्र प्रदेश में ही एक अन्य घटना में एक आभूषण शोरूम में आग लग गई। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि पालाकोंडा शहर के पार्वतीपुरम मन्यम में कार्तिकेय आभूषण शोरूम में मध्य रात्रि को आग लग गई। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है। आग में सोने-चांदी के आभूषणों समेत फर्नीचर भी जलकर खाक हो गया। अग्निशमन दल ने आग पर काबू पा लिया है और हादसे में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed