फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra Pradesh government to release 55 women prisoners

आंध्र सरकार का बड़ा फैसला, इन 55 महिला कैदियों को रिहा करेगी

Sat, 07 Nov 2020 10:50 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विजयवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विजयवाड़ा Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 07 Nov 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
Andhra Pradesh government to release 55 women prisoners
जगन मोहन रेड्डी (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
आंध्र प्रदेश की जगनमोहन रेड्डी सरकार ने आजीवन कारावास की सजा काट रहीं 55 महिला कैदियों को रिहा करने का फैसला किया है। ये महिलाएं प्रदेश की विभिन्न जेलों में बंद हैं और पांच साल से अधिक की सजा भुगत चुकी हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन


प्रदेश की गृहमंत्री मेकाथोती सुचरिता ने मुख्यमंत्री जगनमोहन के इस निर्णय की सराहना की है। सुचरिता ने कहा कि जेल में पांच साल बिता चुकीं महिलाओं को रिहा करने का फैसला एक अच्छा कदम है। कागजी कार्यवाही पूरी करने के बाद इन महिला कैदियों को संभवत: अगले सप्ताह रिहा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 147 महिला कैदी राज्य की विभिन्न जेलों में बंद हैं, जो आजीवन कारावास की सजा भुगत रही हैं, जिसमें 55 महिलाएं पांच साल से अधिक समय जेल में बिता चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि राज्य सरकार के इस फैसले से 55 महिला कैदी इस बार की दीपावली अपने परिवार के साथ मना सकेंगी। मेकथोती सुचरिता ने बताया कि राजामहेंद्रवरम की जेल में बंद 21 महिला कैदियों, कडप्पा की जेल से 27 और विशाखापट्टनम की सेंट्रल जेल से 2 जबकि नेल्लोर की सेंट्रल जेल से 5 महिला कैदियों को रिहा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed