{"_id":"636284a4c2a21b7a012ec16c","slug":"andhra-pradesh-four-women-killed-three-others-injured-after-being-hit-by-high-tension-wire","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"News Wrap: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से चार महिलाओं की मौत, गोवा में बचाई गई कई जानें; पढ़ें अहम खबरें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
News Wrap: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से चार महिलाओं की मौत, गोवा में बचाई गई कई जानें; पढ़ें अहम खबरें
Wed, 02 Nov 2022 10:47 PM IST
स्वप्निल शशांक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनंतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनंतपुर
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 02 Nov 2022 10:47 PM IST
सार
SP अनंतपुर फकीरप्पा कागिनेल्ली ने बताया कि दरगाह होन्नूर से कई महिला मजदूर खेत के काम पर गई थीं।
विज्ञापन
घटनास्थन का मुआयना करती पुलिस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आंध्र प्रदेश के अनंतपुर से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां हाईटेंशन तार की चपेट में आने से चार महिलाओं की मौत हो गई। SP अनंतपुर फकीरप्पा कागिनेल्ली ने बताया कि दरगाह होन्नूर से कई महिला मजदूर खेत के काम पर गई थीं। ये सब जब ट्रैक्टर से आ रहे थे तभी हाईटेंशन बिजली का तार टूट गया और ट्रैक्टर के ऊपर गिरा गया। हादसे में 4 महिला मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और 3 अन्य घायल हैं।
विज्ञापन
लाइफगार्ड्स ने 15 लोगों को गोवा तट पर डूबने से बचाया
गोवा में लागू कड़े नियम
- फोटो : pixabay
गोवा में पिछले चार दिनों के दौरान कम से कम 15 लोगों को समुद्र में डूबने से बचाया गया, जबकि छह लापता बच्चों को उनके परिवारों से मिला दिया गया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गोवा में दिवाली की छुट्टियों के चलते पर्यटकों की भारी भीड़ देखी जा रही है।
छह लापता बच्चों का पता लगाया
राज्य सरकार द्वारा समुद्र के किनारों पर निगरानी रखने वाली एजेंसी दृष्टि मरीन ने कहा कि राज्य के सबसे व्यस्त समुद्र तटों में से एक बागा में सबसे अधिक घटनाएं हुई हैं। बागा समुद्र तट पर आठ लोगों को बचाया गया जबकि कलंगुट और वागाटोर समुद्र तटों पर तीन-तीन लोगों को बचाया गया। एक व्यक्ति को गलगीबाग नदी में बचाया गया है। इसी तरह पिछले चार दिनों में समुद्र तटों पर लाइफगार्ड्स द्वारा छह लापता बच्चों का पता लगाया गया है और उनके माता-पिता के साथ फिर से मिल गए हैं।

मुंबई पुलिस ने 19.58 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की
mumbai police headquarters
- फोटो : Mumbai police
मुंबई अपराध शाखा के मादक पदार्थ रोधी प्रकोष्ठ (एएनसी) ने बुधवार को 2,400 किलोग्राम एमडी ड्रग बरामदगी मामले में मुख्य आरोपी की 19.58 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की, जिसमें इस साल की शुरुआत में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जब्त की गई संपत्तियों में उपनगरीय दहिसर में एक ऊंची इमारत में स्थित दो फ्लैट और नौ वाणिज्यिक इकाइयां शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि मुख्य आरोपी के परिवार के सदस्यों के नाम से संचालित 1.14 करोड़ रुपये के छह बैंक खाते भी कुर्क किए गए। मामले का मुख्य आरोपी रसायन विज्ञान में स्नातकोत्तर है, जिसे ठाणे जिले के अंबरनाथ में अपने कारखाने में निर्मित मेफेड्रोन बेचने के आरोप में मार्च और जून के बीच अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया था। वह कथित तौर पर सिंथेटिक उत्तेजक के निर्माण के लिए गुजरात में एक दवा इकाई स्थापित करने की कोशिश कर रहा था।
पुलिस ने मुंबई के पालघर जिले के नालासोपारा में कई छापे मारे और गुजरात के भरूच में एक कारखाने का भी भंडाफोड़ किया। अगस्त में भरूच स्थित कारखाने से 1,200 किलोग्राम कच्चा माल बरामद किया गया था, जिसका इस्तेमाल मेफेड्रोन या एमडी बनाने के लिए किया जाता था। पुलिस ने पहले कहा था कि इस बरामदगी से कुल नशीली दवाओं की जब्ती की मात्रा 2,400 किलोग्राम हो गई है, जिसकी कीमत 4,853 करोड़ रुपये है। अगस्त में एएनसी ने मुंबई से 701 किलोग्राम एमडी जब्त किया और छह लोगों को गिरफ्तार किया। उनकी पूछताछ ने एएनसी को भरूच कारखाने तक पहुंचाया।