फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   andhra pradesh four students drown in godawari river bodies recover on sunday

Andhra pradesh: गोदावरी नदी में डूबे चार छात्र, कई घंटे बाद बरामद हुए शव

Sun, 22 Oct 2023 01:39 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 22 Oct 2023 01:39 PM IST
सार

नदी के तेज बहाव में बहे छात्रों को तलाशने की कोशिश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। काफी प्रयासों के बाद रविवार को चारों दोस्तों के शव बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन
andhra pradesh four students drown in godawari river bodies recover on sunday
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आंध्र प्रदेश के काकीनाड़ा जिले में गोदावरी नदी में चार छात्र डूब गए। रविवार को चारों के शव बरामद हो गए हैं। बता दें कि सात छात्र शनिवार की शाम नहाने के लिए गोदावरी नदी में उतरे थे लेकिन उनमें से चार नदी के तेज बहाव में बह गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


खबर के अनुसार, पश्चिमी गोदावरी जिले के तनुकु शहर के सात छात्र घूमने फिरने के लिए शनिवार को नजदीक के यनम गए। जहां से वह पिल्लांका गांव पहुंच गए। शाम करीब साढ़े चार बजे यहां सभी गोदावरी नदी में नहाने के लिए उतर गए। नहाने के दौरान ही एक तेज बहाव में चार दोस्त बह गए। वहीं तीन अन्य सुरक्षित बच गए। जिसके बाद नदी के तेज बहाव में बहे छात्रों को तलाशने की कोशिश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। काफी प्रयासों के बाद रविवार को चारों दोस्तों के शव बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि डूबे सभी छात्र स्नातक की पढ़ाई कर रहे थे और लगभग 20 साल की उम्र के थे। पुलिस के साथ ही एसडीआरएफ और मछुआरों की मदद से छात्रों की तलाश की गई, जिसमें कई घंटों के बाद सफलता मिली। पुलिस ने मामले में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed