फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra Pradesh: Former TTD Official Found Dead on Railway Track, Investigation Underway

Andhra Pradesh: तिरुपति मंदिर से जुड़े पूर्व टीटीडी अधिकारी रेलवे ट्रैक पर मिले मृत, मौत पर उठे कई सवाल

Fri, 14 Nov 2025 11:29 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनंतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनंतपुर Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 14 Nov 2025 11:29 PM IST
सार

आंध्र प्रदेश में टीटीडी से जुड़े पूर्व अधिकारी सतीश कुमार संदिग्ध हालात में रेलवे ट्रैक पर मृत मिले। वह तिरुपति मंदिर के परकामीनी चोरी मामले में प्रमुख गवाह थे। 

विज्ञापन
Andhra Pradesh: Former TTD Official Found Dead on Railway Track, Investigation Underway
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

तिरुमला तिरुपति देवस्थानम से जुड़े पूर्व सरकारी अधिकारी सतीश कुमार शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक पर मृत पाए गए। पुलिस के मुताबिक, यह मामला फिलहाल रहस्यों से घिरा हुआ है और जांच आगे बढ़ाई जा रही है। जिले के एएसपी रोहित कुमार चौधरी ने बताया कि शव रेलवे ट्रैक पर मिला और उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला सरकारी अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने कहा सतीश कुमार की मौत कैसे हुई, यह स्पष्ट नहीं है। फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन


परकामीनी चोरी केस से जुड़ा था सतीश कुमार का नाम
सतीश कुमार वह अधिकारी थे जिन्होंने तिरुपति मंदिर के परकामीनी (कैश काउंटिंग सेंटर) में कथित चोरी का मामला उजागर किया था। अप्रैल 2023 में उन्होंने वरिष्ठ सहायक रवि कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। सतीश ने आरोप लगाया था कि कैश ऑफरिंग की गिनती के दौरान रवि कुमार ने पैसे चोरी किए। यह मामला उस समय टीडीपी सरकार के दौरान एक बड़े विवाद का कारण बना था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Tamil Nadu: 'SIR के काम में दखल दे रही DMK सरकार, कक्षा चार पढ़े व्यक्ति को बनाया बीएलओ', AIADMK का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत से पहले SIT की पूछताछ के लिए बुलावा?
टीडीपी प्रवक्ता पट्टाभि राम कोम्मारेड्डी ने दावा किया कि सतीश कुमार को आज SIT ने पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन इससे पहले ही वह मृत मिले। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सतीश के चेहरे पर चोट के निशान पाए गए, जिससे आत्महत्या के दावे पर सवाल उठ रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- Karnataka: कर्नाटक ने मेकेदातू डिवीजन किया शुरू, सुप्रीम कोर्ट से तमिलनाडु की याचिका खारिज होते ही तैयारी तेज

राजनीतिक विवाद तेज, YSRCP ने न्यायिक जांच की मांग की
वहीं, वाईएसआरसीपी नेता साके सैलाजनाथ ने कहा कि सतीश SIT की पूछताछ और दबाव का सामना कर रहे थे। उन्होंने पूरी घटना की न्यायिक जांच की मांग की और आरोप लगाया कि एनडीए सरकार टीटीडी जैसे पवित्र संस्थान को राजनीतिक हथियार बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed