{"_id":"6535ddf4c6a6d865dc0fc176","slug":"andhra-pradesh-former-cm-tdp-chief-chandrababu-naidu-write-letter-to-party-workers-issue-manifesto-on-dussehra-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandrababu Naidu: 'मैं जेल में नहीं, लोगों के दिलों में हूं', पूर्व सीएम ने पार्टी कार्यकर्ताओं को लिखा पत्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Chandrababu Naidu: 'मैं जेल में नहीं, लोगों के दिलों में हूं', पूर्व सीएम ने पार्टी कार्यकर्ताओं को लिखा पत्र
Mon, 23 Oct 2023 08:18 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 23 Oct 2023 08:18 AM IST
सार
उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ताधारी वाईएसआरसीपी उन्हें जेल में बंद करके लोगों से दूर रखना चाहती है क्योंकि उन्हें चुनाव हारने का डर है।
विज्ञापन
चंद्रबाबू नायडू
विस्तार
तेलुगु देशम पार्टी के मुखिया और आंध्र प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके चंद्रबाबू नायडू ने जेल से पार्टी कार्यकर्ताओं को चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में चंद्रबाबू नायडू ने अपनी प्रतिबद्धताएं दोहराईं और पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी का घोषणा पत्र दशहरा पर ही जारी किया जाएगा, जैसा कि उन्होंने वादा किया था। बता दें कि चंद्रबाबू नायडू बीते एक महीने से भी ज्यादा समय से कौशल विकास घोटाले में जेल में बंद हैं।
चिट्ठी में पूर्व सीएम ने क्या लिखा
चंद्रबाबू नायडू को बीती 9 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। पार्टी कार्यकर्ताओं को लिखी चिट्ठी में चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि दशहरा पर पार्टी का पूर्ण आधिकारिक घोषणा पत्र जारी किया जाएगा। चंद्रबाबू नायडू ने लिखा कि वह जेल में नहीं हैं बल्कि लोगों के दिलों में हैं और उनकी पहली प्राथमिकता तेलुगु लोगों की भलाई और विकास के लिए काम करना है। टीडीपी चीफ आंध्र प्रदेश की राजा महेंद्रवर्मन जेल में बंद हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ताधारी वाईएसआरसीपी उन्हें जेल में बंद करके लोगों से दूर रखना चाहती है क्योंकि उन्हें चुनाव हारने का डर है। नायडू ने ये भी आरोप लगाया कि उन पर लगे आरोप झूठे हैं और यह सब उनकी छवि बदनाम करने के लिए किया जा रहा है।
सुप्रीम कोर्ट ने दिए ये निर्देश
पार्टी कार्यकर्ताओं को लिखी चिट्ठी में नायडू ने लिखा कि उनकी गैरमौजूदगी में उनकी पत्नी नारा भुवनेश्वरी पार्टी का नेतृत्व करेंगी और निजम गेलावाली अभियान के तहत लोगों से मिलेंगी। नायडू के बेटे नारा लोकेश ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए वाईएसआरसीपी चीफ और राज्य के सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी की आलोचना की। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि आंध्र प्रदेश पुलिस पूर्व सीएम को तब तक फाइबर नेट मामले में गिरफ्तार ना करे, जब तक वह कौशल विकास घोटाले के मामले में अपना फैसला ना सुना दें।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन