फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra Pradesh: Food enthusiasts in Hyderabad gifted a motorcycle to Zomatos delivery man by collecting donations

आन्ध्र प्रदेश: जोमैटो डिलिवरी मैन को हैदराबाद में खाने के शौकीनों ने चंदा एकत्र कर मोटरसाइकिल गिफ्ट की

Mon, 21 Jun 2021 12:42 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, हैदराबाद
पीटीआई, हैदराबाद Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 21 Jun 2021 12:42 AM IST
सार

  • समूह के सदस्यों ने एक बाइक के लिए धन इकठ्ठा किया ताकि गरीब डिलिवरी मैन को मोटरसाइकिल उपहार में दी जा सके
  • मोटरसाइकिल के लिए जरूरी 65 हजार रुपये के बदले 73 हजार रुपये जमा किए

विज्ञापन
Andhra Pradesh: Food enthusiasts in Hyderabad gifted a motorcycle to Zomatos delivery man by collecting donations
zomato delivery man

विस्तार

मदद का हाथ बढ़ाते हुए हैदराबाद में लोगों ने चंदा एकत्र करके जोमैटो के एक डिलिवरी मैन मोहम्मद अकील को मोटरसाइकिल खरीदकर उपहार में दिया, जब उसके एक ग्राहक को पता चला कि वह साइकिल से पार्सल पहुंचाता है, क्योंकि वह मोटरसाइकिल खरीदने की स्थिति में नहीं है।

विज्ञापन


अकील 14 जून को ऑर्डर की डिलिवरी करने एक ग्राहक रुबिन मुकेश के घर गया। अपने घर से नीचे जब वह ऑर्डर लेने गए तो उन्होंने पाया कि अकील मोटरसाइकिल के बदले साइकिल चला रहा है।
विज्ञापन


आईटी प्रोफेशनल मुकेश ने मीडिया को बताया, उसने मुझे नीचे आकर ऑर्डर की डिलिवरी लेने के लिए कहा। जब मैं नीचे गया तो मैने देखा वह बारिश में साइकिल चलाता हुआ केवल बीस मिनट में मेरे पास आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया, मैने उसकी एक तस्वीर एक सोशल मीडिया ग्रुप में साझा की और उसके सदस्यों ने इस पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि अकील के लिए कुछ करना चाहिए। समूह के सदस्यों ने एक बाइक के लिए धन इकठ्ठा करने का निर्णय किया ताकि काम के प्रति उसके समर्पण देखते हुए डिलिवरी मैन को उपहार में यह दिया जा सके।

मुकेश ने बताया कि फेसबुक पर खाने के शौकीनों के समूह में अकील की कहानी 14 जून को पोस्ट की गई और मोटरसाइकिल के लिए जरूरी 65 हजार रुपये के बदले 73 हजार रुपये जमा हो गए ।


उन्होंने बताया कि 18 जून को बाइक के साथ अकील को हेलमेट, सैनिटाइजर, रेनकोट एवं मास्क दिए गये। 21 साल का अकील बी टेक कर रहा है और वह तीसरे वर्ष में है। उसके पिता एक मोची हैं । अकील ने कहा, मैं आप सबका शुक्रिया अदा करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed