फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Andhra Pradesh Fire, Six killed and 12 injured in a fire accident at a chemical factory in Akkireddigudem, Eluru, last night

आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा: केमिकल फैक्टरी में धमाके के बाद लगी भीषण आग, छह की मौत, 12 लोग घायल

Thu, 14 Apr 2022 12:01 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एलुरु Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 14 Apr 2022 12:01 PM IST
सार

आंध्र प्रदेश के एलुरु के अक्किरेड्डीगुडेम स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Andhra Pradesh Fire, Six killed and 12 injured in a fire accident at a chemical factory in Akkireddigudem, Eluru, last night
आंध्रप्रदेश में केमिकल फैक्टरी में आग - फोटो : ANI

विस्तार

आंध्र प्रदेश के एलुरु के अक्किरेड्डीगुडेम स्थित एक केमिकल फैक्टरी में बुधवार रात आग लगने से छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि नाइट्रिक एसिड मोनोमिथाइल के रिसाव के बाद यह घटना घटी। घायलों में कई लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए विजयवाड़ा रेफर किया गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पोरस इंडस्ट्री की यूनिट 4 में बीती रात करीब 10 बजे ब्लास्ट हुआ, इसके बाद भीषण आग लग गई। फैक्टरी में उस समय लगभग 150 लोग काम कर रहे थे।

विज्ञापन


सीएम ने की मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा
आंध्र प्रदेश के सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 5 लाख रुपये और मामूली रूप से घायल लोगों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश में एलुरु आग दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। पीएमओ की ओर से किए गए ट्वीट में पीएम ने कहा कि आंध्र प्रदेश के एलुरु में एक रासायनिक इकाई में दुर्घटना के कारण लोगों की जान जाने से आहत हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन




मृतकों में बिहार के रहने वाले थे चार मजदूर
एलुरु के एसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि हादसे के वक्त फैक्ट्री में 18 लोग काम कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि मृतकों में चार लोग बिहार के रहने वाले थे।

नीतीश ने जताया शोक
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आंध्र प्रदेश में एलुरु जिले के अक्की रेड्डीगुडेम में स्थित एक रसायन फैक्टरी में आग लगने की घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए इस हादसे में बिहार के कुछ मजदूरों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। नीतीश ने हादसे में मृत बिहार के श्रमिकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये तथा हादसे में घायल हुए बिहार के मजदूरों को 50-50 हजार रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed