फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra Pradesh: Fire breaks out at a hotel in Vijayawada, fire tenders rushed to the spot

आंध्र प्रदेश: विजयवाड़ा में कोविड सेंटर होटल में लगी भीषण आग, 10 लोगों की मौत, सीएम ने दिए जांच के आदेश

Sun, 09 Aug 2020 06:05 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विजयवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विजयवाड़ा Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 09 Aug 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
Andhra Pradesh: Fire breaks out at a hotel in Vijayawada, fire tenders rushed to the spot
होटल में लगी आग - फोटो : ANI

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा शहर में कोविड सेंटर के रूप में प्रयोग किए जा रहे एक होटल में भीषण आग लग गई है। इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई है और 30 लोगों को सेंटर से बाहर निकाला गया है। वहीं, इस घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं।

विज्ञापन


फिलहाल, दमकल विभाग मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटा हुआ है। साथ ही राहत बचाव का कार्य जारी है। वहीं, सूबे के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने अधिकारियों को दुर्घटना की जांच करने का आदेश दिया है। विजयवाड़ा 2 के डीसीपी विक्रांत पाटिल ने बताया है, इस घटना में 10 लोगों की मौत हुई है। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार शहर में बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामले को देखते हुए विजयवाड़ा स्थित स्वर्णा पैलेस होटल को कोविड-19 सेंटर के रूप में तब्दील किया गया था। इस होटल में 22 मरीजों का इलाज चल रहा था। वहीं, कर्मचारियों को मिलाकर 50 के करीब लोग यहां रह रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




आग लगने से कई लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। फिलहाल इस घटना में 10 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो गई है और माना जा रहा है मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल मृतकों के शवों को होटल से बाहर निकाल लिया गया है। 

दमकल विभाग सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गया और आग बुझाने में जुटा हुआ है। बताया गया है कि कई लोगों के होटल में फंसे होने की आशंका है। फिलहाल लोगों को बचाने के लिए राहत बचाव कार्य जारी है। 

पीएम राहत कोष से मुआवजा 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों को पीएम राहत कोष से दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की है। 

मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश
विजयवाड़ा में आग लगने की घटना पर राज्य के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने दुख और शोक व्यक्त किया है और दुर्घटना के कारणों की जानकारी ली है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बचाव के उपाय करने और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा इसकी जानकारी दी गई है। 

कार्यालय ने बताया है कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दुर्घटना की जांच करने के भी निर्देश दिए हैं। जिस होटल में आग लगी थी, उसे लीज पर लिया गया था और कोविड-19 रोगियों के इलाज के लिए एक निजी अस्पताल द्वारा संचालित किया जा रहा था। 

सरकार ने मुआवजे का एलान किया
आंध्र प्रदेश सरकार ने विजयवाड़ा में कोविड-19 सेंटर में लगी आग में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को 50-50 लाख रुपये के मुआवजे का एलान किया है। 

शॉर्ट सर्किट से लगी आग
वहीं, इस घटना के संबंध में कृष्णा जिले के जिलाधिकारी मोहम्मद इम्तियाज का कहना है कि यह घटना सुबह पांच बजे हुई। इस अस्पताल में 22 मरीजों का इलाज चल रहा था। उन्होंने कहा कि पूरी इमारत को खाली करवाया जा रहा है। शुरुआती रिपोर्ट से पता चला है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है, लेकिन हमें आग लगने के असल कारणों का पता लगाना होगा। 
 

आग से बचने के लिए खिड़कियों पर लटके लोग
वहीं, अचानक आग लगने की वजह से कई लोग डरकर ऊपर से ही कूद गए। कोविड सेंटर में आग लगने के बाद कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे लोग आग और धुएं से बचने के लिए खिड़कियों से बाहर लटक रहे हैं। 

पहले गुजरात के कोविड अस्पताल में लगी थी आग
इससे पहले, गुरुवार को गुजरात के अहमदाबाद में एक कोविड-19 अस्पताल के आईसीयू में आग लग गई थी। इसमें आठ कोरोना मरीजों की मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया था कि यहां शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। वहीं, इस घटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपये मदद की घोषणा की थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed