{"_id":"625a30bbbf729d0b1b42ba0b","slug":"andhra-pradesh-evidence-against-minister-stolen-from-additional-judicial-magistrate-s-court-in-nellore","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये भी गजब है: कोर्ट में ही हो गई चोरी, मंत्री जी के खिलाफ सबूत ही चुरा ले गए चोर ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ये भी गजब है: कोर्ट में ही हो गई चोरी, मंत्री जी के खिलाफ सबूत ही चुरा ले गए चोर
Sat, 16 Apr 2022 08:28 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 16 Apr 2022 08:28 AM IST
सार
बैग में लैपटॉप, आइपैड, तीन सेलफोन थे। खास बात यह है कि, लैपटाप, आइपैड और सेलफोन में कृषि मंत्री काकानी गोवर्धन के खिलाफ जालसाली और मानहानि मामले के सबूत थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : court order
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले से ऐसा मामला सामने आया है, जो हर किसी को हैरान कर देगा। यहां कोर्ट के अंदर ही चोरी का मामला सामने आया है। चोर कोई छोटी-मोटी चीज नहीं बल्कि, एक अहम मामले के सबूत ही चुरा ले गए। आंध्र प्रदेश पुलिस ने बताया कि, चोरों ने अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत से एक बैग चोरी कर लिया। इस बैग में लैपटॉप, आइपैड, तीन सेलफोन थे। खास बात यह है कि, लैपटाप, आइपैड और सेलफोन में कृषि मंत्री काकानी गोवर्धन के खिलाफ जालसाली और मानहानि मामले के सबूत थे।
विज्ञापन
दो आरोपियों से हो रही पूछताछ
पुलिस ने बताया कि, इस मामले में 13 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के तहत छह लोगों पर चोरी का आरोप लगाया गया था, जिसके बाद पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि, चोरों ने अदालत के पास खाली बैग फेंक दिया था। उन्होंने कहा कि, जल्द ही मुख्य दोषियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
2016 से चल रहा केस
दरअसल, गोवर्धन रेड्डी ने पूर्व में तत्कालीन टीडीपी मंत्री सोमिरेड्डी चंद्रमोहन रेड्डी के खिलाफ एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति बनाने का आरोप लगाया था। इसके बाद गोवर्धन रेड्डी के खिलाफ 2016 में सोमिरेड्डी चंद्रमोहन रेड्डी ने मानहानि का मामला दर्ज कराया था। यही केस कोर्ट में लंबित था, लेकिन 10 अप्रैल को सरकार में मंत्री बनने के तीन दिन बाद ही कोर्ट से उनके खिलाफ सबूत ही चोरी हो गए। एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि, जो बैग चोरी हुआ उसमें गोवर्धन रेड्डी के खिलाफ सबूत थे। हालांकि, को रेड्डी ने इस पर टिप्पणी करने से इंकार किया है।
विज्ञापन