{"_id":"5f56509c8ebc3e54bb783630","slug":"andhra-pradesh-crossed-five-lakh-cases-of-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid-19 : आंध्र प्रदेश में पांच लाख के पार हुए कोरोना वायरस संक्रमण के मामले","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Covid-19 : आंध्र प्रदेश में पांच लाख के पार हुए कोरोना वायरस संक्रमण के मामले
Mon, 07 Sep 2020 08:54 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, अमरावती
पीटीआई, अमरावती
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 07 Sep 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। राज्य में संक्रमण के मामले सोमवार को पांच लाख के पार चले गए। सोमवार सुबह नौ बजे तक पिछले 24 घंटे में 8368 मामले आए हैं और 70 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद कुल मामले 5,06,493 हो गए हैं जबकि मृतकों की संख्या 4,487 पहुंच गई है।
विज्ञापन
इस अवधि में 10,055 मरीज ठीक हुए हैं जिसके बाद संक्रमण से उबरने वाले मरीजों की संख्या 4,04,074 हो गई है। राज्य में 97,932 लोग संक्रमण का इलाज करा रहे हैं। प्रकाशम जिले में सबसे ज्यादा 14,024 सक्रिय मामले हैं जबकि पूर्वी गोदावरी जिला दूसरे स्थान पर है जहां 13,941 लोग संक्रमण का उपचार करा रहे हैं।
विज्ञापन