{"_id":"5ad973084f1c1b65098b5560","slug":"andhra-pradesh-cm-chandrababu-naidus-on-fast-in-amaravathi-against-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्र प्रदेश: जन्मदिन पर अनशन पर बैठे चंद्रबाबू नायडू, विशेष राज्य के दर्जे की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आंध्र प्रदेश: जन्मदिन पर अनशन पर बैठे चंद्रबाबू नायडू, विशेष राज्य के दर्जे की मांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
Updated Fri, 20 Apr 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की मांग पर अड़े मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडु शुक्रवार से अनशन पर बैठने वाले हैं। चंद्राबाबू ने अपने जन्मदिन के मौके पर अनशन की शुरुआत करने जा रहे हैं और यह इंदिया गांधी स्टेडियम में शाम 7 बजे तक चलने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम नायडु डॉ. बीआर आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद अनशन पर बैठेंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर उनके साथ स्टेडिम में उनकी पार्टी तेलगु देशम (टीडीपी) के सांसद और विधायक भी अनशन पर बैठने वाले हैं। साथ ही कई ऐसे संगठन भी अनशन में हिस्सा लेने वाले हैं, जो लंबे समय से राज्य को विशेष दर्जा दिए जाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
Vijayawada: CM Chandrababu Naidu on a one-day hunger strike against 'Centre's non-cooperation with the state' #AndhraPradesh #SpecialStatus pic.twitter.com/xMKIP4y8bP
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) 20 April 2018
बता दें कि वहीं टीडीपी के सांसद राज्य के बंटवारे के बाद आंध्र के विकास के लिए विशेष राशि नहीं दिए जाने की वजह से बीजेपी से नाराज हैं और लगातार बीजेपी गठबंधन का विरोध कर रहे हैं।
इससे पहले बीजेपी और टीडीपी के बीच खटपट की खबर तब आई थी जब केंद्रीय बजट में अरुण जेटली ने आंध्र को कोई विशेष राशि नहीं दी थी। टीडीपी एमपी सुजाना चौधरी ने बताया कि आंध्र के कई प्रोजेक्ट पर केंद्र ध्यान नहीं दे रहा। जिसमें पोलावरम, कडप्पा स्टील प्लांट सहित विशाखापटनम में रेलवे जोन शामिल हैं।