{"_id":"63589ee5a6a96a5a2b104f72","slug":"andhra-pradesh-carcasses-of-monkeys-found-in-a-forest-area-in-srikakulam-district-locals-allege-poisoning","type":"story","status":"publish","title_hn":"Andhra Pradesh: जंगल में मिले 40 बंदरों के शव, ग्रामीणों ने जहर देकर मारने का लगाया आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Andhra Pradesh: जंगल में मिले 40 बंदरों के शव, ग्रामीणों ने जहर देकर मारने का लगाया आरोप
Wed, 26 Oct 2022 08:14 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 26 Oct 2022 08:14 AM IST
सार
वन अधिकारी मुरली कृष्ण ने कहा कि, जिले में ऐसी घटना पहली बार हुई है। कोई यहां ट्रैक्टर पर बंदरों के शव लाया और गांव के पास फेंक दिया। उन्होंने कहा, करीब 40 से 45 बंदरों के शव पाए गए हैं। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश में मिले बंदरों के शव
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के कविता मंडल में एक साथ चालीस बंदरों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, यहां के सिलागाम गांव के पास जंगल में शव देखे गए, जिसके बाद अधिकारियों को सूचना दी गई। वहीं स्थानीय लोगों ने जहर देकर बंदरों को मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस मामले में वन अधिकारी मुरली कृष्ण ने कहा कि, जिले में ऐसी घटना पहली बार हुई है। कोई यहां ट्रैक्टर पर बंदरों के शव लाया और गांव के पास फेंक दिया। उन्होंने कहा, करीब 40 से 45 बंदरों के शव पाए गए हैं। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। चार से पांच दिन में रिपोर्ट आने पर घटना का सही कारण पता चलेगा। उन्होंने बताया, इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन