{"_id":"693b7c7399143332630620d6","slug":"andhra-pradesh-bus-accident-updates-people-died-passenger-bus-overturned-chintoor-alluri-sitarama-raju-news-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्र प्रदेश बस हादसा: नौ लोगों की मौत पर राष्ट्रपति-पीएम मोदी, CM नायडू ने जताया शोक; PMNRF से मुआवजे का एलान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आंध्र प्रदेश बस हादसा: नौ लोगों की मौत पर राष्ट्रपति-पीएम मोदी, CM नायडू ने जताया शोक; PMNRF से मुआवजे का एलान
Fri, 12 Dec 2025 07:52 AM IST
लव गौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: लव गौर
Updated Fri, 12 Dec 2025 07:52 AM IST
सार
Andhra Pradesh Bus Accident: आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में भयानक बस हादसे में नौ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। चित्तूर-मारेदुमिल्ली घाट सड़क पर एक निजी ट्रैवल बस के खाई में गिरने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश में बस हादसा (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आंध्र प्रदेश में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। हादसा अल्लूरी सीताराम राजू जिले में हुआ। जानकारी के मुताबिक चित्तूर जिले से आ रही एक निजी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। निजी बस चित्तूर-मारेदुमिल्ली घाट रोड पर खाई में जा गिरी। जिस वक्त ये भयानक हादसा हुआ, उस समय यात्री नींद में थे। हादसे पर आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने शोक व्यक्त किया है।
घायलों को भद्राचलम अस्पताल में कराया भर्ती
वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बचाव अभियान शुरू किया। जिस बस में हादसा हुआ, वह यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी। बताया जा रहा है कि बस भद्राचलम के एक मंदिर में दर्शन करने के बाद अन्नावरम जा रही थी। जिला कलेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि अल्लूरी सीताराम राजू जिले में चित्तूर और भद्राचलम के बीच घाट रोड पर एक बस पलट गई। नौ लोगों के मरने की खबर है। घायलों को इलाज के लिए भद्राचलम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बस में 37 लोग थे सवार
अधिकारियों के अनुसार चित्तूर जिले से दो ड्राइवरों सहित 37 लोगों का एक समूह तीर्थयात्रा पर था। हादसे को लेकर पुलिस को संदेह है कि चालक तुलसिपाका के पास नौवें मील के पत्थर पर तीखे मोड़ पर नियंत्रण खो बैठा और सुरक्षा दीवार से टकरा गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। घटना स्थल पहाड़ियों पर थी, जहां मोबाइल नेटवर्क कवरेज उपलब्ध नहीं है, इसलिए सूचना को मोथुगुंटा के अधिकारियों तक पहुंचने में कुछ समय लगा, जो तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे की वजह और मरने वालों की पहचान का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Andhra Bus Fire: कुरनूल में भीषण सड़क हादसा, बस में आग लगने से 20 यात्री जिंदा जले; राष्ट्रपति-PM ने जताया शोक
अधिकारियों ने घायलों को चिंतूर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। अब तक नौ शव बरामद किए गए हैं और अधिकारियों के अनुसार मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। वहीं मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने जिला अधिकारियों को घटनास्थल पर तुरंत पहुंचने और पीड़ितों को हर संभव सहायता पहुंचाने का निर्देश दिया।
ये भी पढ़ें: Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश में होगा 3.65 लाख करोड़ रुपये का निवेश, अदाणी समूह ने किया ये एलान
आंध्रा सीएम नायडू ने जताया दुख
मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने दुर्घटना पर दुख जताते हुए एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा, 'अल्लूरी सीतारामाराजू जिले में चित्तूर के पास तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक प्राइवेट बस के हादसे ने हमें झकझोर कर रख दिया है। दुख की बात है कि इस हादसे में कई जानें चली गईं। मैंने अधिकारियों से हादसे के बारे में बात की और पीड़ितों को दी जा रही मदद का विवरण जाना। मैंने अधिकारियों को घायलों को बेहतर मेडिकल मदद दिलाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। सरकार हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों के साथ खड़ी है।'
राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने जताया शोक, मुआवजे का एलान
हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताया। प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान में कहा, 'आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में बस हादसे में हुई मौतों से दुखी हूं। इस मुश्किल समय में मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।' इसी के साथ उन्होंने PMNRF से हर मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की बात कही है। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हादसे पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में हुए एक दुखद बस हादसे में लोगों की मौत के बारे में जानकर दुख हुआ। मैं दुखी परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करती हूं।
अन्य खबर से संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन