फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   andhra pradesh Bus Accident many burnt alive in prakasam district

Andhra Bus Fire: बस में आग लगने से 14 की मौत, 20+ घायल; राष्ट्रपति ने जताया शोक; मदद के लिए बना कंट्रोल रूम

Thu, 26 Mar 2026 08:39 AM IST
Devesh Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मार्कपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मार्कपुरम Published by: Devesh Tripathi Updated Thu, 26 Mar 2026 08:39 AM IST
सार

आंध्र प्रदेश में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पुलिस ने जानकारी दी है कि हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बस और एक लॉरी में भिड़ंत हो गई, जिसकी वजह से बस में आग लगी। इस आग में कई लोगों की जलकर मौत हो गई।

विज्ञापन
andhra pradesh Bus Accident many burnt alive in prakasam district
आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा - फोटो : ANI

विस्तार

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले के रायवरम के पास गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना हो गई। इस हादसे में स्लैब खदानों के पास एक निजी ट्रैवल बस की टिपर लॉरी से टक्कर हो गई, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है।
विज्ञापन


मार्कपुरम डीएसपी हर्षवर्धन राजू ने हादसे के बारे में बताते हुए कहा कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब बस जगित्याला से कालिगिरी जा रही थी। टक्कर के बाद बस में आग लग गई और वह पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: West Asia Conflict: 'पाकिस्तान मध्यस्थ नहीं, सिर्फ पोस्टमैन है', एमजे अकबर ने भारत को बताया बराबरी वाला देश
विज्ञापन
विज्ञापन


कई यात्री जिंदा जले, घायल अस्पताल में भर्ती
डीएसपी राजू के अनुसार, आशंका है कि इस घटना में कई यात्री जिंदा जल गए हैं। उन्होंने बताया कि यह हादसा गुरुवार की सुबह हुआ। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि भीषण टक्कर की वजह से ही बस में आग लग गई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं, शवों की पहचान के लिए प्रयास जारी हैं।  



सीएम नायडू ने जताया हादसे पर दुख
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने मार्कपुरम जिले के रायवरम के पास हुए सड़क हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने इस घटना में बस में सवार कई यात्रियों के जलकर मर जाने पर शोक जताया। उन्होंने अधिकारियों से बात की और घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने घायलों को बेहतर इलाज देने और घटना की जांच के लिए निर्देश दिए। 


ये भी पढ़ें: Akshardham: दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में ऐतिहासिक पल आज, 108 फीट ऊंची नीलकंठ वर्णी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हरिकृष्णा ट्रैवल्स की एक बस तेलंगाना राज्य के निर्मल से नेल्लोर जा रही थी। सीएन नायडू ने अधिकारियों को हादसे के कारणों की व्यापक जांच करने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

आंध्र प्रदेश सरकार ने बनाया कंट्रोल रूम, जारी किए हेल्पलाइन नंबर
आंध्र प्रदेश सरकार ने इस हादसे के बाद कंट्रोल रूम बनाने का एलान किया है। इसी के साथ हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। पीड़ितों की सहायता के लिए विभिन्न स्थानों पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं और हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं:

मार्कापुरम आर.डी.ओ. कार्यालय: 6304285613, 9985733999, 7989537285, 9703578434

प्रकाशम जिला कलेक्ट्रेट, ओंगोल: 1077

नेल्लोर कलेक्ट्रेट: 7995575699, 08612331261

आंध्र प्रदेश बस दुर्घटना पर राष्ट्रपति मुर्मू ने जताई संवेदना
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में हुए दुखद बस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत यात्रियों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। राष्ट्रपति ने कहा कि वे इस त्रासदी से बहुत दुखी हैं।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed