{"_id":"6818f25381949c975f0a8029","slug":"andhra-pradesh-bjp-leader-p-venkat-satyanarayana-won-the-rajya-sabha-by-election-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्र प्रदेश: भाजपा नेता पी वेंकट सत्यनारायण ने जीता राज्यसभा उपचुनाव, राज्य में BJP सांसदो की सख्या हुई दो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आंध्र प्रदेश: भाजपा नेता पी वेंकट सत्यनारायण ने जीता राज्यसभा उपचुनाव, राज्य में BJP सांसदो की सख्या हुई दो
Mon, 05 May 2025 10:46 PM IST
राहुल कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
Published by: राहुल कुमार
Updated Mon, 05 May 2025 10:46 PM IST
सार
सत्यनारायण पश्चिम गोदावरी जिले के भीमावरम से भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं, जिनका आरएसएस से पुराना नाता है। फिलहाल भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण कई अन्य भूमिकाओं के अलावा 2014 के चुनावों के लिए आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के लिए पार्टी की चुनाव घोषणापत्र मसौदा समिति का भी हिस्सा रहे हैं।
विज्ञापन
पी वेंकट सत्यनारायण
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता पी वेंकट सत्यनारायण ने आंध्र प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव में जीत हासिल की। निर्वाचन अधिकारी आर वनिता रानी ने बताया कि दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था लेकिन उनमें से एक ही मापदंड पर खरा उतरा। जिसके बाद सत्यनारायण को विजयी घोषित कर दिया गया।
निर्वाचन अधिकारी ने एक विज्ञप्ति में कहा, केवल दो उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया, लेकिन केवल एक ही उपयुक्त पाया गया। इसलिए, केवल एक नामांकन पर विचार किया गया है। परिणामस्वरूप, यह घोषित किया जाता है कि पका वेंकट सत्यनारायण निर्वाचित हुए हैं।
सत्यनारायण पश्चिम गोदावरी जिले के भीमावरम से भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं, जिनका आरएसएस से पुराना नाता है। फिलहाल भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण कई अन्य भूमिकाओं के अलावा 2014 के चुनावों के लिए आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के लिए पार्टी की चुनाव घोषणापत्र मसौदा समिति का भी हिस्सा रहे हैं।
विज्ञापन
वाईएसआरसीपी के पूर्व नेता वी विजयसाई रेड्डी के राज्यसभा से इस्तीफा देने के बाद उच्च सदन में यह सीट रिक्त हुई थी। फलस्वरूप उपचुनाव कराया गया। सत्यनारायण के निर्वाचित होने के साथ ही आंध्र प्रदेश से भाजपा के राज्यसभा सदस्यों की संख्या दो हो जाएगी।