{"_id":"5ba8e0f1867a557f70417233","slug":"andhra-pradesh-araku-area-closed-in-protest-against-the-murder-of-existing-and-former-legislator","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्र प्रदेश: मौजूदा और पूर्व विधायक की हत्या के विरोध में के अराकू क्षेत्र में बंद का आह्वान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आंध्र प्रदेश: मौजूदा और पूर्व विधायक की हत्या के विरोध में के अराकू क्षेत्र में बंद का आह्वान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
Updated Mon, 24 Sep 2018 06:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंध्र प्रदेश में तेदेपा विधायक किदारी सर्वेश्वर राव और एक पूर्व विधायक की हत्या के विरोध में एजेंसी क्षेत्र में यहां सोमवार को बंद रखा गया। वहीं, पुलिस ने प्रतिबंधित माओवादियों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान तेज कर दिया है। अराकू क्षेत्र में भाकपा (माओवादी) ने रविवार को मौजूदा विधायक सर्वेश्वर राव और तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के विधायक सिवेरी सोमा की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
सरकार ने दुम्ब्रीगड़ा के पुलिस उपनिरीक्षक वाई अम्मना राव को रविवार को हुए माओवादी हमले के सिलसिले में ‘ड्यूटी पर लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है। अराकू में सुबह में पोस्टमार्टम किया गया, जिसके बाद शवों को परिवार वालों को सौंप दिया गया। उपमुख्यमंत्री (गृह) एन चीना रजप्पा ने अराकू जाकर दिवंगत तेदेपा नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
सड़क यातायात निगम ने अराकू और पडेरू एजेंसी क्षेत्र में एहतियाती कदम उठाते हुए बसों का आवागमन रोक दिया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) हरीश गुप्ता ने इस क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद बताया कि रविवार को हुई हिंसक घटना के बाद स्थिति नियंत्रण में है। यह दोनों ही नेता अनूसूचित जनजाति से थे। इनकी हत्या के बाद लिप्पीतीपुट्टा गांव में हिंसा भड़क उठी और स्थानीय लोगों ने दो पुलिस थानों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
इनपुट- भाषा