{"_id":"63d8c93e1e795a372363b4cd","slug":"andhra-pradesh-anakapalli-district-company-reactor-blast-fire-under-control-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्र प्रदेशः निजी कंपनी के रिएक्टर में धमाका, एहतियातन आसपास की फैक्ट्रियां बंद कराई गईं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आंध्र प्रदेशः निजी कंपनी के रिएक्टर में धमाका, एहतियातन आसपास की फैक्ट्रियां बंद कराई गईं
Tue, 31 Jan 2023 01:35 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 31 Jan 2023 01:35 PM IST
सार
खबर के अनुसार, आग पर काबू पा लिया गया है। हालांकि सुरक्षा के चलते आसपास की अन्य फैक्ट्रियां बंद करा दी गई हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में स्थित एक कंपनी के रिएक्टर में धमाका हो गया है। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की तीन टीमें मौके पर पहुंची और आग पर नियंत्रण पाया। खबर के अनुसार, आग पर काबू पा लिया गया है। हालांकि सुरक्षा के चलते आसपास की अन्य फैक्ट्रियां बंद करा दी गई हैं। बता दें कि अनकापल्ली जिले में स्थित जीएमएफसी लैब्स प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी के रिएक्टर में धमाका हुआ। अनकापल्ली जिले के अग्निशमन अधिकारी लक्ष्मण स्वामी ने यह जानकारी दी। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
बीते साल सितंबर में भी अनकापल्ली जिले में ऐसा ही एक मामला सामने आया था। जिसमें जीएनपीसी परवाडा इलाके में स्थित कोरे ऑर्गेनिक प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी में एक रिएक्टर में धमाका हो गया था। रिएक्टर में यह धमाका बढ़ते दबाव और तापमान के चलते हुआ। इस हादसे में भी कोई घायल नहीं हुआ था।
विज्ञापन