{"_id":"5e9ddf818ebc3ed5c244deab","slug":"andhra-pradesh-a-woman-earning-rs-3000-a-month-gave-a-cold-drink-to-policemen-standing-in-the-sun-videos-went-viral-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्र प्रदेश: 3000 रुपये महीना कमाने वाली गरीब 'आया' की दरियादिली, धूप में खड़े पुलिसवालों को पिलाया कोल्ड-ड्रिंक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आंध्र प्रदेश: 3000 रुपये महीना कमाने वाली गरीब 'आया' की दरियादिली, धूप में खड़े पुलिसवालों को पिलाया कोल्ड-ड्रिंक
Mon, 20 Apr 2020 11:20 PM IST
श्रीधर मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आंध्र प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आंध्र प्रदेश
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Mon, 20 Apr 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में एक ऐसी घटना हुई, जिसे सुन कर आपकी आंखों में आंसू और चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। दरअसल, यहां एक निजी स्कूल में आया का काम करने वाली लोकमणि ने अपनी दरियादिली से राज्य की पुलिस का दिल जीत लिया है। लोकमनी की महीने की कुल कमाई तीन हजार रुपये है, लेकिन उनका दिल कहीं बड़ा है।
विज्ञापन
हुआ ये कि लोकमणि ने जब लॉकडाउन के बीच तपती धूप में ड्यूटी करने वाले पुलिसवालों को देखा, तो उनसे रहा नहीं गया। लोकमणि ने इन पुलिसवालों के लिए कोल्ड-ड्रिंक की दो बोतलें खरीदीं और उनसे लेने का आग्रह करने लगी। इसके जवाब में पुलिसवालों ने लोकमणि से पूछा कि वो क्या काम करती हैं, जिसका जवाब सुनकर वो पुलिसवाले भी हैरान हो गए।
विज्ञापन
लोकमणि की असलियत सुनने के बाद पुलिसवालों ने उन्हें धन्यवाद दिया और उनके बच्चों के लिए दो और बोतलें खरीद कर दीं। इस घटना का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो रहा है। लोकमणि की दरियादिली की चारो तरफ तारीफें हो रही हैं।
विज्ञापन
यह वीडियो जब आंध्र के डीजीपी गौतम सवांग तक पहुंचा, तो उन्होंने लोकमणि का पता लगवाया। डीजीपी ने उनसे वीडियो कॉल पर बात की। लोकमणि को धन्यवाद देते हुए डीजीपी ने कहा कि उन्होंने जिस तरह पुलिस के प्रति ममता दिखाई है, वह दिल छू लेने वाली है। बातचीत के बाद डीजीपी ने महिला को सैल्यूट भी किया। वहीं, इस दौरान वहां मौजूद सभी पुलिस अधिकारियों ने तालियां बजाकर लोकमणि के प्रति आभार जताया।