{"_id":"5fccd9b190c54a707d005397","slug":"andhra-pradesh-17-year-old-boy-marry-minor-girl-in-classroom-video-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगलसूत्र-सिंदूर लेकर आया नाबालिग लड़का, क्लासरूम में की छात्रा से शादी, वीडियो वायरल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मंगलसूत्र-सिंदूर लेकर आया नाबालिग लड़का, क्लासरूम में की छात्रा से शादी, वीडियो वायरल
Sun, 06 Dec 2020 09:02 PM IST
अनिल पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: अनिल पांडेय
Updated Sun, 06 Dec 2020 09:02 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंध्र प्रदेश में हैरान करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां नाबालिग लड़का-लड़की ने क्लासरूम में ही शादी कर ली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना के सामने आते ही स्कूल ने दोनों छात्रों को निकाल दिया। दरअसल, यह मामला पूर्वी गोदावरी जिले के राजामहेंद्रवरम में स्थित कॉलेज का है। स्कूल में 17 साल का एक लड़का सिंदूर और मंगलसूत्र लेकर आया था और उसने क्लासरूम में लड़की से शादी कर ली। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का वीडियो हुआ वायरल
पुलिस को इस घटना के बारे में तब पता चला जब दोनों नाबालिगों की शादी का वीडियो सामने आया। स्कूल के क्सासरूम में हुई शादी का वीडियो पुलिस ने देखा तो वह हैरान हो गए। बताया जा रहा है कि शादी का वीडियो क्लास में दूसरे छात्र ने बनाया था।
विज्ञापन
वीडियो में नजर आया यह सब
वायरल हुए वीडियो में एक लड़का मंगलसूत्र लेकर आता दिखाई दे रहा है। वह क्लास में ही लड़की को मंगलसूत्र पहनाता है और उसकी मांग में सिंदूर भरता है। इसके बाद दोनों फोटो क्लिक करते हैं। इस पूरी घटना का वीडियो छात्रों ने अपने दोस्तों में शेयर किया था।
विज्ञापन