{"_id":"673e1df8d7a8f6a88b04ab3a","slug":"andhra-cm-naidu-targeting-my-mother-sister-through-hate-campaign-says-jagan-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Andhra Pradesh: 'सीएम चंद्रबाबू नायडू ने मेरी मां-बहन के खिलाफ नफरती अभियान चलाया', जगन मोहन रेड्डी का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Andhra Pradesh: 'सीएम चंद्रबाबू नायडू ने मेरी मां-बहन के खिलाफ नफरती अभियान चलाया', जगन मोहन रेड्डी का आरोप
Wed, 20 Nov 2024 11:05 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती।
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 20 Nov 2024 11:05 PM IST
सार
Andhra Pradesh: वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के प्रमुख वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने बुधवार को आरोप लगाया कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू उनकी मां और बहन के खिलाफ नफरत की मुहिम चला रहे हैं।
विज्ञापन
चंद्रबाबू नायडू, जगन मोहन रेड्डी
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के प्रमुख वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने बुधवार को आरोप लगाया कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू उनकी मां और बहन के खिलाफ नफरत की मुहिम चला रहे हैं। रेड्डी ने कहा कि नायडू राजनीतिक लाभ लेने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।
विज्ञापन
जगन ने नायडू पर अपनी बहन वाई.एस. शर्मिला और मां वाई.एस. विजयम्मा के खिलाफ झूठ फैलाने का आरोप लगाया। ताडेपल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जगन ने कहा, मैं सीधे नायडू से पूछता कि आपका भी परिवार है और हमारे परिवारों के बीच मतभेद हो सकते हैं। लेकिन जिस तरह से आप मेरे परिवार के बारे में बोलते हैं, ऐसा कोई नहीं करता है। यह केवल आप ही करते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि नायडू जब मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने एक नफरती अभियान चलाया था और उनके खिलाफ भ्रामक प्रचार किया था। उन्होंने यह भी दावा किया कि शर्मिला के खिलाफ नायडू के साले एन. बालकृष्ण के स्वामित्व वाले स्थान से नफरती अभियान चलाया गया था।
विज्ञापन
जगन ने नायडू ने सवाल किया कि क्या उन्होंने कभी अपने माता-पिता को राज्य की जनता से मिलवाया और क्या उन्होंने अपने सियासी करियर में अपने माता-पिता को घर पर बुलाया और उन्हें खुशी से विदा किया। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या नायडू अपने माता-पिता के अंतिम संस्कार में पहुंचे थे।
संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन