फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra CM meets PM, discusses state's financial challenges, seeks more support Hindi News

CM Naidu: सीएम नायडू ने पीएम मोदी समेत इन नेताओं से की मुलाकात, आंध्र प्रदेश की वित्तीय चुनौतियों पर की चर्चा

Thu, 26 Dec 2024 02:00 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 26 Dec 2024 02:00 AM IST
सार

आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को नई दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान आंध्र प्रदेश की वित्तीय चुनौतियों पर चर्चा की। इसके साथ ही राज्य की प्रमुख परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहायता मांगी।

विज्ञापन
Andhra CM meets PM, discusses state's financial challenges, seeks more support Hindi News
सीएम नायडू ने पीएम मोदी से की मुलाकात - फोटो : PTI

विस्तार

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने राज्य की प्रमुख परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहायता मांगी। इस दौरान उन्होंने आर्सेलर मित्तल स्टील प्लांट की योजनाओं पर भी चर्चा की। सीएम नायडू ने मुलाकात के दौरान आर्सेलर मित्तल स्टील प्लांट के बारे में, नायडू ने केंद्रीय सहायता की मांग की, खासकर कच्चे माल की आपूर्ति और परियोजना की त्वरित मंजूरी के लिए।

विज्ञापन

पीएम मोदी के साथ इन मुद्दों पर हुई चर्चा
तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के प्रमुख और आंध्र प्रदेश के सीएम नायडू ने पीएम मोदी के साथ 45 मिनट की इस बैठक के दौरान पोलावरम सिंचाई परियोजना और अमरावती राजधानी शहर के विकास के लिए पहले मिल चुकी वित्तीय सहायता के लिए प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद किया। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, नायडू ने बताया कि इन दोनों परियोजनाओं पर अब फिर से काम शुरू हो गया है।

विज्ञापन

Andhra CM meets PM, discusses state's financial challenges, seeks more support Hindi News
सीएम नायडू ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात - फोटो : PTI

सीएम नायडू ने अमित शाह से की मुलाकात
पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस बैठक में उन्होंने राज्य की वित्तीय स्थिति पर चर्चा की और विभिन्न योजनाओं के लिए धन जारी करने की मांग की।

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के दौरान आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू के साथ-साथ राज्य के वित्त मंत्री पय्यावुला केसव और केंद्रीय मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू, पेम्मासनी चंद्रशेखर, श्रीनिवास वर्मा और पार्टी के अन्य सांसद भी मौजूद थे।

अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती समारोह में लिया भाग
इसके पहले, नायडू ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी समारोह में भाग लिया और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर एनडीए की बैठक में भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस्पात मंत्री एचएस कुमारस्वामी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी बातचीत की।

Andhra CM meets PM, discusses state's financial challenges, seeks more support Hindi News
सीएम नायडू ने निर्मला सीतारमण से की मुलाकात - फोटो : PTI

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की मुलाकात
सीएम नायडू ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी मुलाकात की। जिस दौरान उन्होंने राज्य की वित्तीय समस्याओं के बारे में भी चर्चा की, जिसमें पिछली सरकार द्वारा 94 केंद्र प्रायोजित योजनाओं से धन की डायवर्जन की समस्या उठाई। उन्होंने बताया कि इनमें से 74 योजनाओं को अब फिर से शुरू किया गया है। इसके अलावा नायडू ने विशेष सहायता की मांग की, यह कहते हुए कि पिछली सरकार ने तीन साल में पांच साल के राजस्व घाटे के अनुदान को खत्म कर दिया था।

आंध्र के विकास के लिए पेश किया दस्तावेज
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने विकसित भारत कार्यक्रम के तहत राज्य के विकास के लिए एक दस्तावेज भी पेश किया, जिसे "स्वर्णंध्र विजन-2047" कहा जाता है। इसके साथ ही उन्होंने आगामी शिलान्यास समारोहों और परियोजना उद्घाटनों के बारे में भी जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed