फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ancient Indian concept of Tarka Shastra is the only way to resolve conflicts says PM Narendra Modi

डोकलाम पर चीन को PM मोदी का इशारा, किसी भी मुद्दे का हल सिर्फ बातचीत

Sat, 05 Aug 2017 02:28 PM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
amarujala.com- Presented by: मोहित Updated Sat, 05 Aug 2017 02:28 PM IST
विज्ञापन
Ancient Indian concept of Tarka Shastra is the only way to resolve conflicts says PM Narendra Modi

चीन के साथ चल रहे डोकलाम विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इशारों में चीन को घेरा है। उन्होंने एशिया की सबसे प्राचीन भारतीय पद्धति 'तर्कशास्त्र' का जिक्र करते हुए कहा कि किसी भी मुद्दे के हल के लिए बातचीत ही एकमात्र तरीका है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'यह एक पुरानी भारतीय अवधारणा है जिसमें संवाद और बहस पर विचारों के आदान-प्रदान के मॉडल को अपनाया गया है। जिसमें किसी भी मुद्दे को बातचीत के जरिए हल किया जाता था।'
विज्ञापन


'संवाद-ग्लोबल इनिशिएटिव ऑन कॉन्फ्लिक्ट अवॉयडेंस एंड एंटरटेनमेंट कॉन्शियसनेस' कार्यक्रम को वीडियो मैसेज के जरिए संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि '21वीं सदी के अहम मुद्दों में शामिल आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन को डॉयलाग और बातचीत के जरिए आसानी से हल किया जा सकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवान कृष्ण, भगवान राम, भगवान बुद्ध और भक्त प्रह्लाद को जिक्र किया और कहा कि सभी ने हमेशा से अपने कर्तव्य का पालन किया और कर्तव्य को ही धर्म माना। 

गौरतलब है कि भारत-चीन के बीच सिक्किम में सीमा विवाद काफी बढ़ चुका है। चीन, भूटान के डोकलाम में सड़क बना रहा है और भारत ने इसका जोरदार विरोध कर रहा है। 


भूटान का डोकलाम पठार भारत (सिक्किम), चीन, भूटान के ट्राइजंक्शन पर है। डोकलाम को चीन डोंगलांग कहता है। इस इलाके में चीन की दखलंदाजी और सड़क बनाकर अपनी स्थिति मजबूत करने से भारत और भूटान को परेशानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed