फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ananth Kumar passed away on monday, PM Modi, Rahul and other leaders express condolences

अनंत कुमार के निधन से भाजपा में शोक की लहर, जानें पीएम और राहुल समेत अन्य नेताओं ने क्या कहा

Mon, 12 Nov 2018 08:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 12 Nov 2018 08:41 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Ananth Kumar passed away on monday, PM Modi, Rahul and other leaders express condolences
केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का बीती रात निधन हो गया। वे 59 वर्ष के थे। कुमार का निधन उनके आवास पर बेंगलुरु में हुआ। वह लंबे समय से कैंसर से लड़ रहे थे। कुमार के निधन के बाद कर्नाटक में तीन दिनों का शोक घोषित किया गया है। पीएम मोदी सोमवार को कुमार को श्रद्धांजलि देने के लिए बंगलूरु रवाना होंगे। वहां वह उनके परिवार से मुलाकात करेंगे।


loader

उनके अंतिम संस्कार में गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे। इसके अलावा दिल्ली में सुबह 10 बजे कुमार को श्रद्धांजलि देने के लिए विशेष कैबिनेट की बैठक भी हो सकती है। उनके निधन की बात पर विश्वास कर पाना उनके चाहने वालों के लिए बेहद मुश्किल है। देखिए उनके चले जाने के बाद प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति समेत बाकी नेताओं ने क्या कहा-

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद- राष्ट्रपति ने कहा कि केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ सांसद अनंत कुमार के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। एक नेता के रूप में यह बड़ी क्षति है और खासतौर से कर्नाटक के लोगों के लिए एक बड़ी त्रासदी। मेरी उनके परिवार, साथियों और उनसे जुड़े अनगिनत लोगों के साथ संवेदनाएं हैं।

उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू- 'अनंत कुमार जी के निधन से बेहद दुखी हूं। वह कुछ समय से बीमार थे लेकिन कभी नहीं सोचा था कि ऐसा होगा। हम आशा कर रहे थे कि वह जल्दी ठीक हो जाएं और सार्वजनिक सेवा से जुड़ें। मैं उनकी पत्नी और बच्चों को दिल से संवेदना व्यक्त करता हूं।'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - अनंत कुमार के निधन पर शोक प्रकट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'मैं अपने महत्त्वपूर्ण साथी एवं मित्र के निधन से बेहद दुखी हूं।' उन्होंने कुमार को असाधारण नेता बताया, जो युवावस्था में ही सार्वजनिक जीवन में आए और काफी लगन और सेवा भाव से समाज की सेवा की। उन्होंने कहा कि वह अपने अच्छे कार्य के लिये हमेशा याद किए जाएंगे।

मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, 'अनंत कुमार जी सक्षम प्रशासक थे, जिन्होंने कई मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली और भाजपा संगठन के लिये एक धरोहर थे। उन्होंने पार्टी को कर्नाटक और खासतौर पर बंगलुरु और आस-पास के क्षेत्रों को मजबूत करने के लिये कठोर परिश्रम किया। वह अपने क्षेत्र की जनता के लिये हमेशा सुलभ रहते थे।' प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने कुमार की पत्नी डॉ. तेजस्विनी से बातचीत की और अपनी संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा, 'इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदना उनके समूचे परिवार, मित्रों और समर्थकों के प्रति है। ओम शांति।'

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ- मुख्यमंत्री ने कहा, 'यह एक हैरान करने वाली घटना है। यह सरकार और पार्टी दोनों के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। अनंत कुमार जी को उनके बेहतर काम के लिए याद किया जाएगा। मैं उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि देता है।'

गृहमंत्री राजनाथ सिंह- गृहमंत्री ने कहा कि यह जानकर सदमा लगा और बेहद दुख हुआ कि हमारे वरिष्ठ साथी अनंत कुमार जी अब हमारे साथ नहीं रहे। वे एक अनुभवी सांसद थे। उन्होंने कई क्षमताओं में देश की सेवा की। लोगों का कल्याण करने का उनका जज्बा और निष्ठा सराहनीय रही। उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।   

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह- शाह ने कहा, 'अनंत जी एक असाधारण प्रशासक थे। उनके जाने से भाजपा और भारतीय राजनीति शून्य हो गई है, जो जल्दी नहीं भर पाएगी। भगवान उनके परिवार और समर्थकों को दुख सहन करने की शक्ति दे। मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं।'

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी- राहुल ने अनंत कुमार के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, 'आज सुबह केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार जी के बेंगलुरु में निधन की बात सुनकर दुख हुआ। उनके परिवार और मित्रों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। ओम शांति।'

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण- रक्षा मंत्री ने कहा, 'अंनत कुमार के बारे में सुनकर बेहद दुख हुआ। उन्होंने भाजपा को लंबा वक्त दिया। उनके दिल और दिमाग में बेंगलुरु बसता था। भगवान उनके परिवार को इस क्षति को सहने की शक्ति दे।'

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार- 'अनंत जी एक मेहनती नेता और प्रशंसनीय सामाजिक कार्यकर्ता थे। उन्होंने कर्नाटक की राजनीति में बहुत योगदान दिया है। वह अपने अच्छे कार्यों के लिए हमेशा याद किए जाएंगे।उनका निधन बेहद दुखद है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed