फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ananth Hegde gives clarification over his remarks on mahatma, says never made a word against gandhi

'स्वतंत्रता संग्राम ड्रामा था' हेगड़े अपने बयान पर अडिग, बोले- गांधी के खिलाफ एक शब्द नहीं कहा

Tue, 04 Feb 2020 01:45 PM IST
Sneha Baluni एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 04 Feb 2020 01:45 PM IST
विज्ञापन
Ananth Hegde gives clarification over his remarks on mahatma, says never made a word against gandhi
भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगड़े (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

कर्नाटक से भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगड़े ने बंगलूरू में एक रैली के दौरान महात्मा गांधी के स्वतंत्रता आंदोलन को ड्रामा करार दिया। जिसकी कांग्रेस आलोचना करते हुए कांग्रेस ने सांसद और प्रधानमंत्री से मांगने को कहा। इतना ही नहीं संसद में भी यह मुद्दा काफी उठाया गया। जिसके बाद अब हेगड़े ने इसपर सफाई दी है। उनका कहना है कि मैंने किसी का जिक्र नहीं किया। वहीं सूत्रों के हवाले से भाजपा ने उनके बयान पर आगे की कार्रवाई के लिए मामले को पार्टी की अनुशासनात्मक समिति के पास भेजा है।

विज्ञापन


अनंत कुमार हेगड़े ने कहा, 'मैं एक फरवरी 2020 को दिए अपने बयान पर कायम हूं। मैंने कभी किसी राजनीतिक दल या महात्मा गांधी या किसी और का संदर्भ नहीं दिया। मैं केवल स्वतंत्रता संग्राम को वर्गीकृत करने की कोशिश कर रहा था।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सांसद ने आगे कहा, 'भाषण सार्वजनिक मंच पर मौजूद है यदि कोई उसे देखना चाहता है तो यह ऑनलाइन मौजूद है और मेरे वेबसाइट पर भी है। मैंने कभी भी महात्मा गांधी और पंडित नेहरू के बारे में एक शब्द भी नहीं कहा है। मैं केवल हमारे स्वतंत्रता संग्राम के बारे में चर्चा कर रहा था।'

महात्मा गांधी वाले बयान को लेकर उत्तर कन्नड़ लोकसभा सीट से सांसद हेगड़े ने कहा, 'सभी मीडिया रिपोर्ट्स झूठी हैं। मैंने कभी वो कहा ही नहीं है जिसपर की बहस जारी है। यह एक बेवजह का विवाद है।'



 

हेगड़े ने स्वतंत्रता आंदोलन को बताया था ड्रामा

बंगलूरू में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हेगड़े ने कहा था कि कैसे ‘ऐसे लोग’ भारत में महात्मा पुकारे जाते हैं। उन्होंने कहा था, 'पूरा स्वतंत्रता आंदोलन अंग्रेजों की सहमति और समर्थन से खेला गया एक बड़ा ड्रामा था। सत्याग्रह और भूख हड़ताल भी ड्रामा था। ये तथाकथित नेता एक बार भी पुलिस द्वारा नहीं पीटे गए।'

उत्तर कन्नडड से सांसद ने कहा था कि यह वास्तविक लड़ाई नहीं बल्कि तालमेल से किया स्वतंत्रता आंदोलन था। उन्होंने कहा था कि लोग कांग्रेस का यह कहते हुए समर्थन करते हैं कि अनशन और सत्याग्रह के कारण देश को आजादी मिली, लेकिन यह सत्य नहीं है। ब्रिटिश शासक सत्याग्रह नहीं बल्कि निराशा और कुंठा के कारण देश छोड़कर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed