फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anant Kumar Hegde allegedly received a threat call in the wee hours of Sunday

कर्नाटक : केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े को मिली जान से मारने की धमकी, दर्ज कराई शिकायत

Mon, 23 Apr 2018 09:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसी Updated Mon, 23 Apr 2018 09:20 AM IST
विज्ञापन
Anant Kumar Hegde allegedly received a threat call in the wee hours of Sunday
अनंत कुमार हेगड़े

कौशल विकास उद्यमिता राज्य मंत्री अनंत कुमार हेगड़े को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी गई है। उत्तर कन्नड़ से भारतीय जनता पार्टी के सांसद को रविवार देर रात को यह धमकी मिली। उनके निजी सहायक ने सिरसी न्यू मार्केट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने भारतीय दण्ड संहिता की धारा 504 और 507 के तहत केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


हेगड़े ने दिसंबर में संविधान बदलने का विवादित बयान दिया था। जिसके बाद उनका विरोध होना शुरू हो गया था। कर्नाटक में एक सभा के दौरान मंत्री ने कहा था कि वह संविधान का सम्मान करते हैं, लेकिन आने वाले दिनों में इसमें बदलाव करना पड़ेगा। 49 वर्षीय हेगड़े ने आगे कहा था कि एक नया चलन शुरू हो गया है, जिसमें लोग खुद को धर्मनिरपेक्ष बताने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन


हेगड़े ने दृढ़तापूर्वक कहा कि उन्हें खुशी होती यदि लोग खुद को गर्व से कहते कि वह मुस्लिम हैं या ईसाई हैं या लिंगायत, ब्राह्मण या हिंदू हैं। उनके इस बयान के बाद कांग्रेस पार्टी और कई दलित समूहों ने इस पर कड़ा ऐतराज जताया था। कर्नाटक में कुछ ही दिनों बाद विधानसभा का चुनाव होना है। जिसको लेकर सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी दलों के बीच में तीखी बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। उनके पर कई दलित समूहों ने भी कड़ा ऐतराज जताया था
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद द्वारा संविधान पर दिए बयान की वजह से ही 20 जनवरी को उनकी कार रोकने का प्रयास किया गया था। राज्य के दलित समूह ने बेल्लारी में केंद्रीय मंत्री का काफिला रोकने का प्रयास कर अपना विरोध जताया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed