फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anant Hegde gave controversial statement on Gandhi, Party's top leadership ask him to issue apology

गांधी पर अनंत के बयान से भाजपा नाराज, पार्टी ने बिना शर्त माफी मांगने को कहा

Mon, 03 Feb 2020 02:28 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 03 Feb 2020 02:28 PM IST
विज्ञापन
Anant Hegde gave controversial statement on Gandhi, Party's top leadership ask him to issue apology
जयवीर शेरगिल-अनंत हेगड़े-रणदीप सुरजेवाला (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

कर्नाटक के उत्तरी कन्नड़ लोकसभा सीट से भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े के विवादित बयान से भाजपा नाराज है। सूत्रों के अनुसार पार्टी ने उन्हें बिना शर्त माफी मांगने के लिए कहा है। इसके अलावा उन्हें पार्टी की संसदीय दल की बैठक में आने से रोका गया है।

विज्ञापन

 



हेगड़े ने गांधी के सत्याग्रह को बताया था ड्रामा

बंगलूरू में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हेगड़े ने सवाल उठाया कि कैसे ‘ऐसे लोग’ भारत में महात्मा पुकारे जाते हैं। उन्होंने कहा, 'पूरा स्वतंत्रता आंदोलन अंग्रेजों की सहमति और समर्थन से खेला गया एक बड़ा ड्रामा था। सत्याग्रह और भूख हड़ताल भी ड्रामा था। ये तथाकथित नेता एक बार भी पुलिस द्वारा नहीं पीटे गए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर कन्नड़ से सांसद ने कहा कि यह वास्तविक लड़ाई नहीं बल्कि तालमेल से किया स्वतंत्रता आंदोलन था। उन्होंने कहा कि लोग कांग्रेस का यह कहते हुए समर्थन करते हैं कि अनशन और सत्याग्रह के कारण देश को आजादी मिली, लेकिन यह सत्य नहीं है। ब्रिटिश शासक सत्याग्रह नहीं बल्कि निराशा और कुंठा के कारण देश छोड़कर गए।

अंग्रेजों के चमचों के कार्यकर्ताओं से गांधी को नहीं चाहिए सर्टिफिकेट: कांग्रेस

कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने कहा, 'महात्मा गांधी को देशप्रेम का सर्टिफिकेट उस पार्टी से नहीं चाहिए जो गोरों की सरकार के चमचे थे, अनंत हेगड़े उस संगठन से आते हैं जिन्होंने तिरंगे का विरोध किया, संविधान का विरोध किया, जिन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन का विरोध किया।'

उन्होंने आगे कहा, 'जिस तरह से गोड़से भक्तों की संख्या भाजपा में बढ़ती जा रही है, भाजपा को अपना नाम बदलकर नाथू राम गोड़से पार्टी रख लेना चाहिए।' कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जिन्होंने लगातार महात्मा गांधी का अपमान किया और अब एक और भाजपा नेता बापू के खिलाफ बोल रहे हैं। यही समय है प्रधानमंत्री को साबित करना होगा कि उनकी निष्ठा गोडसे के प्रति है या महात्मा गांधी के प्रति।

मोदी जी के भारत में बापू के विचार पर रोज होता है हमला: सुरजोवाला

हेगड़े के बयान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, 'कट्टाग्रह में विश्वास रखने वाले भला ‘सत्याग्रह’ को कैसे मंजूर कर सकते हैं? ये है मोदी जी का ‘भारत’, जहां बापू के विचार व रास्ते पर रोज हमला होता है। क्या अनंत हेगड़े पर कार्यवाही होगी मोदी जी? वर्ना साबित हो जाएगा की आवाज हेगड़े की, विचार मोदी जी का?'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed