फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   anand mahindra statement on unnao kathua rape case

उन्नाव-कठुआ रेप केस पर भड़के आनंद महिंद्रा, बोले- जल्लाद बनकर देना चाहता हूं आरोपियों को मौत की सजा

Mon, 16 Apr 2018 12:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 16 Apr 2018 12:05 PM IST
विज्ञापन
anand mahindra statement on unnao kathua rape case
आनंद महिंद्रा
महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने उन्नाव और कठुआ गैंगरेप मामले को लेकर ट्विटर पर गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने लिखा, जल्लाद की नौकरी ऐसी नहीं है जिसे कोई करना चाहता हो लेकिन अगर रेप करने वालों को मारने की सजा मिले तो मैं जल्लाद की नौकरी खुशी-खुशी करूंगा। उन्होंने कहा कि वह खुद को शांत रखने की कोशिश करते हैं लेकिन जब देश में इस तरह की घटनाएं देखते हैं तो उनका खून खौलता है। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि रविवार को भी उन्नाव और कठुआ गैंगरेप मामले में दिल्ली के जंतर मंतर पर भी छात्रों ने प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन में सैकड़ों लोग रेप पीड़िता के परिवार को न्याय दिलाने और आरोपियों को सख्त सजा की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन में जेएनयू, एएमयू और बाकी कॉलेजों के छात्र शामिल थे। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि कठुआ में आठ साल की बच्ची के साथ गैंगरेप और हत्या की घटना ने पूरे देश में आक्रोश पैदा कर दिया है। उन्नाव में भी गैंगरेप की घटना से जनता गुस्से में है और लगातार प्रदर्शन कर रही है। ऐसे में दोनों ही मामलों में आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed