फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   anand mahindra slams over controvirsial statements on mahatma gandhi nathuram godse remark

गांधी-गोडसे पर बयानबाजी से नाराज आनंद महिंद्रा, बोले- एक दिन तालिबान बन जाएंगे

Sat, 18 May 2019 08:13 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Sat, 18 May 2019 08:13 AM IST
विज्ञापन
anand mahindra slams over controvirsial statements on mahatma gandhi nathuram godse remark
आनंद महिंद्रा
भोपाल से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने के बाद सियासी घमासान मच गया। भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने बयान पर नाराजगी जताई है। वहीं, कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष हमलावर है। कांग्रेस ने तो सोशल मीडिया प्रोफाइल में बापू की फोटो लगाकर भी भाजपा को घेरने की कोशिश की है। इस बीच उद्यमी आनंद महिंद्रा ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताए जाने की आलोचना की है।
विज्ञापन

उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘75 साल से भारत महात्मा की भूमि रहा है। वह एक मशाल की तरह हैं। दुनिया ने जब अपनी नैतिकता गंवा दी, हमें गरीबी में धकेल दिया गया, लेकिन तब भी हम अमीर थे क्योंकि हमारे पास बापू थे। उन्होंने दुनिया भर में अरबों लोगों को प्रेरित किया। प्रज्ञा का नाम लिए बिना या उनके बयान का संदर्भ दिए बिना उन्होंने कहा कि कुछ चीजों को हमेशा पवित्र रहने देना चाहिए। वरना हम, प्रेरित करने वाली या भरोसा देने वाली मूर्तियों को तबाह करते हुए एक दिन तालिबान बन जाएंगे।’ इस ट्वीट को कुछ ही घंटे में 6000 से ज्यादा बार रीट्वीट किया गया। नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने भी इसे रीट्वीट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा सांसद ने राजीव की तुलना गोडसे से की 
कर्नाटक से भाजपा के सांसद नलिन कटील ने 1984 के सिख दंगों का जिक्र करते हुए ट्वीट किया, ‘नाथूराम गोडसे ने तो एक व्यक्ति को ही मारा, लेकिन पूर्व पीएम राजीव गांधी ने तो 17 हजार लोगों को मारा।’ हालांकि विवाद बढ़ने पर उन्होंने अपना ट्वीट हटा लिया।

हेगड़े ने पहले लिखा ‘नाथूराम को खुशी होती...’, फिर कहा-अकाउंट हुआ हैक

केंद्रीय कौशल विकास राज्यमंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने अपने ट्विटर अकाउंट से हुई पोस्ट ‘नाथूराम को खुशी होती...’ के लिए कहा है कि यह उन्हाेंने नहीं लिखा था। पोस्ट पर कड़ी आलोचना के बाद हेगड़े ने कहा- मेरा ट्विटर अकाउंट पिछले एक हफ्ते में दो बार हैक हुआ और टाइमलाइन पर कुछ ट्वीट पोस्ट किए गए। मैंने उन्हें डिलीट कर दिया है। गांधीजी की हत्या को न्यायोचित ठहराने का प्रश्न ही नहीं उठता। हम सभी गांधीजी के देश को योगदान का पूरा सम्मान करते हैं।’
यह पोस्ट की थी हेगड़े ने: ‘मुझ़े खुशी है कि सात दशक बाद आज की पीढ़ी एक बदली हुई सोच और वातावरण में बहस कर रही है। उन्हें सुने जाने का अवसर मिल रहा है जिनकी निंदा की गई। नाथूराम गोडसे को इस बहस से अंतत: खुशी होती।’
विज्ञापन

गॉड के लवर्स नहीं, गोडसे लवर्स

मुझे आखिरकार पता चल गया कि भाजपा और आरएसएस क्या हैं। वे गॉड के लवर्स नहीं बल्कि गोडसे लवर्स हैं। -राहुल गांधी

हिम्मत है तो प्रज्ञा को पार्टी से बाहर करो

प्रधानमंत्री में हिम्मत है तो प्रज्ञा को पार्टी से बाहर करने का साहस दिखाएं। चुनाव न होते तो भाजपा प्रज्ञा के इन बयानों के साथ खड़ी होती। -कमलनाथ, सीएम, मप्र

नेकर की तरह गोडसे भी संघ की पहचान

खाकी नेकर की तरह नाथूराम गोडसे भी आरएसएस की पहचान है। भाजपा प्रज्ञा को पार्टी से बाहर निकाले और राष्ट्र से माफी मांगे। -आजम खां, सपा नेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed