फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   An Orissa man did 14 marriages fraudulently accused arrested

ओडिशा: शख्स ने जालसाजी से कर डाली 14 शादियां, दिल्ली हाईकोर्ट की वकील से लेकर पुलिसकर्मी तक बनी इसकी शिकार

Tue, 15 Feb 2022 07:17 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 15 Feb 2022 07:17 PM IST
सार

उड़ीसा में एक व्यक्ति ने 14 शादियां की और उसकी किसी भी बीवी को भनक तक नहीं लगी। देश के कई राज्यों से लेकर विदेश में भी इसकी पत्नियां रहती हैं।

विज्ञापन
An Orissa man did 14 marriages fraudulently accused arrested
उड़ीसा में एक व्यक्ति की 14 बीवियां - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ओडिशा में वेलंटाइन डे पर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने 14 शादियां कर लीं और उसकी बीवियों को एक-दूसरे के बारे में पता ही नहीं चला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, तब मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन


ओडिशा के केंद्रापारा जिले में रहने वाले रमेश चंद्र स्वैन ने धोखे की एक अजीब कहानी लिख दी। 66 साल केइ इस शख्स को शादी करने का शौक है। खुद को डॉक्टर बताने वाला यह जालसाज शादी के लिए पढ़ी-लिखी महिलाओं को फंसाता था। कॉलेज टीचर, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस में कार्यरत महिला पुलिस कर्मी  से लेकर दिल्ली हाईकोर्ट की एक वकील भी उसके धोखे का शिकार बन गई।
विज्ञापन


विदेश से लेकर कई राज्यों तक उसकी पत्नियां
पुलिस के अनुसार स्वैन खुद को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अंदर कार्यरत डॉक्टर बताता था। इस धोखेबाज की दिल्ली और ओडिशा में तीन-तीन पत्नियां, मध्य प्रदेश, पंजाब और असम में दो-दो और झारखंड और उत्तर प्रदेश में एक-एक पत्नी है। यह सभी से लाखों रुपये की ठगी कर चुका है। रमेश ने 1938 में पहली शादी दिल्ली की एक शिक्षिका से की थी। खुद को डॉक्टर बताने वाले इस जालसाज शख्स की पहली पत्नी डॉक्टर है, जो अपने बच्चों के साथ विदेश में रहती है। दूसरी पत्नी भी मेडिकल की प्रैक्टिस कर रही है और वो उत्तर प्रदेश की रहने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाम बदलकर की सभी से शादी
भुवनेश्वर डीएसपी ने बताया कि आरोपी की 14 पत्नियों में से 9 का पता चल चुका है। वहीं पुलिस ने आशंका जताई कि धोखा खा चुकी महिलाएं समाज के डर से सामने नहीं आ रही हैं। आरोपी ने नाम बदल-बदलकर सभी से शादियां की हैं। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत की मांग करेगी, जिससे उसकी शादी कर धोखाधड़ी करने के अन्य मामले भी सामने आ सके। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed