फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   An IndiGo flight experienced a tail strike while landing in Ahmedabad Gujarat today

Tail Strike: अहमदाबाद में लैंडिंग के दौरान रनवे से टकराया इंडिगो के विमान का पिछला हिस्सा; जांच के आदेश

Thu, 15 Jun 2023 09:56 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 15 Jun 2023 09:56 PM IST
विज्ञापन
An IndiGo flight experienced a tail strike while landing in Ahmedabad Gujarat today
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

इंडिगो का एक विमान को गुजरात के अहमदाबाद में लैंडिंग के दौरान टेल स्ट्राइक का सामना करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक, जब लैंडिंग या टकऑफ के दौरान विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा जाता है, तो उसे टेल स्ट्राइक कहा जाता है। हाल ही में कोलकाता से दिल्ली आई एक अन्य उड़ान के साथ भी ऐसा हुआ था।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि फ्लाइट 6E6595 बेंगलुरु से अहमदाबाद आ रही थी। इस दौरान यह घटना हुई। राहत की बात रही कि विमान को सुरक्षित रूप से उतर लिया गया। विमान को फिलहाल ग्राउंडेड घोषित कर दिया गया है और उसमें सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। इंडिगो ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन


मामले से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि नागर विमानन महानिदेशालय ने दुर्घटनाग्रस्त विमान के पायलटों को फिलहाल उड़ान से दूर रहने के आदेश दिए गए हैं। टेल स्ट्राइक की सूचना मिलते ही डीजीसीए ने पायलटों की रोस्टरिंग बंद करने का आदेश दिया है। डीजीसीए ने भी घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले 11 जून को कोलकाता से दिल्ली आ रहे विमान के साथ भी ऐसा हुआ था। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान इंडिगो एयरबस A321 विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया था। घटना के बाद डीजीसीए ने इंडिगो को फ्लाइट के कॉकपिट क्रू को उड़ानों से दूर रहने का आदेश दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed