फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   An earthquake of magnitude struck 122 km north west of Rajkot today

गुजरात के राजकोट में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

Sun, 14 Jun 2020 09:13 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 14 Jun 2020 09:13 PM IST
विज्ञापन
An earthquake of magnitude struck 122 km north west of Rajkot today
गुजरात में भूकंप - फोटो : ANI

गुजरात के विभिन्न हिस्सों में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने भूकंप की तीव्रता 5.3 बताई है। रात 8:13 बजे आए इस भूकंप का केंद्र राजकोट से 122 किमी उत्तर-पश्चिमोत्तर में बताया जा रहा है। भूकंप के झटकों के बाद दहशत के चलते लोग घरों से बाहर निकल आए। अधिकारियों के अनुसार भूकंप का केंद्र कच्छ जिले के भचाऊ के पास था।

विज्ञापन


अहमदाबाद में भूकंप के कारण लोगों में दहशत फैल गई और वे अपने घरों से बाहर निकल आए। इसके अलावा, जामनगर, जूनागढ़ और राजकोट भी भूकंप के झटके महसूस किए गए और ऊंची-ऊंची इमारतें हिल गईं। जबकि सुरेन्द्रनगर, हलवद, पाटन में भी भूकंप आया है। अभी तक किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। राज्य के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने भूकंप के तुरंत बाद राजकोट, कच्छ और पाटन जिले के कलेक्टरों से बात की है और स्थिति का जायजा लिया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि पिछले दो-तीन महीनों से देश के अलग-अलग हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। बीते कुछ महीनों में देश की राजधानी दिल्ली में सबसे ज्यादा भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि, अधिकतर भूकंप की तीव्रता कम ही रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed