{"_id":"5d0032f3bdec2206fe062c64","slug":"an-32-aircraft-family-worried-in-prayer-for-hope-of-goodwill","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएन-32 विमान का मलबा मिला, परिजन बोले- कुछ सूझ नहीं रहा; भरोसा करें या न करें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एएन-32 विमान का मलबा मिला, परिजन बोले- कुछ सूझ नहीं रहा; भरोसा करें या न करें
Wed, 12 Jun 2019 07:28 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Wed, 12 Jun 2019 07:28 AM IST
विज्ञापन
एएन-32 विमान का मलबा मिलने की सूचना के साथ विमान में सवार जवानों के परिजनों की बेचैनी बढ़ गई है। कुछ परिजन जोरहाट में रहकर सर्च अभियान की पल-पल की अपडेट ले रहे हैं तो घर पर बैठे परिजन उनके सकुशल लौटने के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कपिलेश के परिजनों में बेचैनी
बिल्हौर(कानपुर): एएन-32 का मलबा मिलने की सूचना ने वारंट अफसर कपिलेश मिश्रा के परिजनों की बेचैनी बढ़ा दी है। उत्तरीपुरा कस्बे के चैबियाना मोहल्ला निवासी कपिलेश इसी विमान में सवार थे। उनके बड़े भाई प्रमिलेश मिश्रा और राजेश मिश्रा ने बताया कि मंगलवार दोपहर सोशल मीडिया और टीवी पर यह सूचना मिली, तब से सभी बेचैन हैं।
विज्ञापन
काश बेटा 15 की जगह 24 दिन की छुट्टी पर होता...
बैरिया (बलिया): एएन-32 विमान में शोभाछपरा निवासी एयरफोर्स के जवान सूरज सिंह भी थे। सूरज के छोटे भाई प्रिंस कुमार सिंह और चचेरे ससुर मोहन सिंह जोरहाट में हैं। इधर, पिता विनोद सिंह ने कहा कि काश बेटा 15 की जगह 24 दिन की छुट्टी पर होता तो हादसे से बच जाता। तीन माह पहले ही सूरज की शादी शालू से हुई थी। शालू के भी रो-रोकर बुरे हाल हैं। उधर, खरहाटार स्थित शिव मंदिर में जवानों की सलामती के लिए हवन पूजन किया गया।
विज्ञापन