फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AMU scholar Manan Wani has been suspended

आतंक का दामन थामने वाले AMU स्कॉलर मनान वानी को किया गया सस्पेंड

Mon, 08 Jan 2018 03:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Mon, 08 Jan 2018 03:54 PM IST
विज्ञापन
AMU scholar Manan Wani has been suspended
mannan vani
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में आतंक का दामन थामने वाले स्कॉलर मनान बशीर वानी को कॉलेज प्रशासन ने सस्पेंड कर दिया है। इससे पहले रिसर्च स्कॉलर के हिज्ब-उल-मुजाहिदीन में शामिल होने की खबर थी। एके-47 के साथ मनान का एक वीडियो और फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि मनान उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के लोलाब का रहने वाला है। इससे पहले खबर थी कि मनान वानी पांच जनवरी को हिजबुल में शामिल हुआ था। मनान अलीगढ़ विश्वविद्यालय से एमफिल करने के बाद एप्लाइड जियोलाजी विषय में पीएचडी कर रहा था। सोशल मीडिया पर हथियार के साथ उसका वीडियो वायरल होने के बाद अब कॉलेज प्रशासन ने ये सख्त कदम उठाया है। 
विज्ञापन


हालांकि, पुलिस की तरफ से कहा गया है कि कुछ भी जांच से पहले कहना मुश्किल है। गौरतलब है कि इससे पहले भी कई युवाओं ने चैन और अमन की राह को छोड़ कर आतंक का दामन थाम लिया था। जम्मू कश्मीर के प्रदेश स्तर के फुटबॉलर माजिद खान ने भी कुछ दिनों पहले आतंकी संगठन लश्कर का दामन थामा था। हालांकि माजिद अपने मां-बाप के रोते हुए वीडियो को देख कर एक हफ्ते के भीतर ही वापस लौट आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed