फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amritsar Gorakhpur express now Superfast Express

रेल मंत्रालय की सौगात, सुपरफास्ट बनी अमृतसर गोरखपुर एक्सप्रेस

Sat, 13 Aug 2016 03:58 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, गोरखपुर
ब्यूरो /अमर उजाला, गोरखपुर Updated Sat, 13 Aug 2016 03:58 AM IST
विज्ञापन
Amritsar Gorakhpur express now Superfast Express
- फोटो : Getty

रेल मंत्रालय ने दो जोड़ी एक्सप्रेस गाड़ियों को स्पीड अप कर एक अक्टूबर से परिवर्तित नंबर के साथ सुपरफास्ट एक्सप्रेस के रूप में चलाने का निर्णय लिया है। 14612 नंबर की अमृतसर-गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस को परिवर्तित गाड़ी संख्या 22424 से चलाया जाएगा, जबकि 14611 नंबर की गोरखपुर-अमृतसर साप्ताहिक एक्सप्रेस को परिवर्तित गाड़ी संख्या 22423 से चलाया जाएगा।

विज्ञापन


रेल प्रशासन ने आने वाले त्यौहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर और गुवाहाटी के बीच छह फेरों के लिए एक जोड़ी साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 05609 नंबर की यह गाड़ी 7, 14, 21, 28 अक्टूबर तथा 4 एवं 11 नवंबर को हर शुक्रवार को गुवाहाटी से रात नौ बजे प्रस्थान कर कामाख्या, ग्वालपारा टाउन, न्यू बोगाईगांव, कोकराझार, न्यू अलीपुरद्वार, न्यू कूचबिहार, धूपगुड़ी, न्यू जलपाईगुड़ी, किशनगंज, बरसोई, कटिहार, नवगछिया, खगड़िया, बरौनी, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सीवान, थावे, तमकुहीरोड, पड़रौना, कप्तानगंज होते हुए दूसरे दिन रात 9:35 मिनट पर गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन


वापसी में 05610 नंबर की यह गाड़ी 8, 15, 22, 29 अक्टूबर तथा 5 एवं 12 नवंबर यानी हर शनिवार को गोरखपुर से रात 11:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात 11:55 मिनट पर गुवाहाटी पहुंचेगी। गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 13, साधारण श्रेणी के दो, एसी-3 के चार, एसी-2 के एक और एसएलआरडी के दो कोच समेत कुल 22 कोच होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त कोच लगेंगे, स्पॉट वार्षिक प्रतियोगिता 11 सितंबर से

Amritsar Gorakhpur express now Superfast Express

प्रतीक्षा सूची के यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने कृषक और चौरीचौरा एक्सप्रेस ट्रेन में शयनयान श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला किया है। कृषक एक्सप्रेस में 12 अगस्त को लखनऊ से और 13 अगस्त को वाराणसी सिटी से शयनयान श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। इसके अलावा चौरीचौरा एक्सप्रेस में 13 अगस्त को गोरखपुर से और 14 अगस्त को कानपुर अनवरगंज से एक-एक शयनयान कोच की अस्थायी बढ़ोत्तरी की जाएगी। 

पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन 11 सितंबर से स्पॉट वार्षिक प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। इसके तहत पहले दिन ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता होगी तथा अंतिम दिन 18 सितंबर को निबंध प्रतियोगिता पूर्वोत्तर रेलवे बालिका इंटर कॉलेज में सुबह 10:30 से 12:30 बजे तक आयोजित होगी। यह प्रतियोगिता

तीन आयु वर्गों में आयोजित होगी। पहले वर्ग में सात से नौ वर्ष के बच्चे हिस्सा ले सकेंगे। दूसरे वर्ग में नौ से 11 वर्ष के बच्चों की भागीदारी होगी, जबकि तीसरे वर्ग में 11 से 13 वर्ष के बच्चों को शामिल किया जाएगा। आयु की गणना 31 अगस्त, 2016 के आधार पर होगी।

प्रतियोगिता में शामिल होने के इच्छुक बच्चे पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन, पूर्वोत्तर रेलवे बालक इंटर कॉलेज, पूर्वोत्तर रेलवे बालिका इंटर कॉलेज, पूर्वोत्तर रेलवे सीनियर सेकेंड्री स्कूल, स्वर्ण जयंती प्राथमिक विद्यालय और नरवो डिजनी वर्ल्ड स्कूल से आवेदन फॉर्म हासिल कर सकते हैं। फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख 23 अगस्त रखी गई है। फॉर्म को वहीं जमा करना होगा, जहां से उसे लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed