फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amitabh Bachchan shared a video about coronavirus, PM Modi retweeted

अमिताभ बच्चन ने कोरोना वायरस को लेकर वीडियो किया साझा, पीएम मोदी ने किया रीट्वीट

Thu, 26 Mar 2020 06:27 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 26 Mar 2020 06:27 AM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan shared a video about coronavirus, PM Modi retweeted
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media

क्या आप जानते हैं कि हाल ही में चीन के विशेषज्ञों ने पाया कि कोरोना वायरस मानव मल में कई हफ्तों तक जीवित रह सकता है। फिल्म कलाकार अमिताभ बच्चन ने कोरोना वायरस से जुड़े इस तथ्य को सामने रखते हुए नागरिकों को कोरोना वायरस के प्रति सचेत रहने के लिए कहा है। उनके इस वीडियो को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया। उन्हाेंने बताया कि यही वजह है कि यह वायरस मक्खियों केे जरिए भी फैल सकता है। ऐसे में इसके खिलाफ जंग जीतना बेहद अहम है।

विज्ञापन


अमिताभ ने यह भी कहा कि देश इस समय जब कोरोना वायरस से जूझ रहा है, सभी नागरिकों को इस लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। मरीज जब ठीक हो जाए, तब भी उसके मल में कोरोना वायरस जिंदा रहता है। ऐसे व्यक्ति के मल पर बैठी मक्खियां अगर दुर्भाग्य से फल, सब्जियों, खाने या हमारे द्वारा छू जाने वाली सतह पर बैठ जाएं तो यह वायरस और फैल सकता है।
विज्ञापन




अमिताभ ने कहा कि इसलिए आवश्यक है कि हम सभी उसी प्रकार का जनआंदोलन बनाएं जैसे हमने पीएम मोदी के नेतृत्व में देश को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए स्वच्छ भारत मिशन बनाया था। जिस तरह हम सबने दो बूंद जिंदगी अभियान के जरिए देश को पोलियो वायरस से मुक्त किया था।

कोरोना वायरस को रोकने के लिए यह तीन काम करें
1. अपने शौचालय का ही उपयोग करें, खुले में शौच के लिए हरगिज न जाएं।
2. सामुदायिक दूरी बनाए रखें, केवल आपात स्थिति में ही घर से बाहर निकलें।
3. दिन में कई बार अपने हाथों को साबुन से कम से कम बीस सेकंड धोयें और अपने आंख, नाम, मुंह को न छुएं।

पीएम मोदी ने किया शेयर
अमिताभ के इस वीडियो को पीएम मोदी द्वारा शेयर किया गया। इसे दो घंटे में सवा लाख से अधिक लोगों ने देख डाला। वहीं 20 हजार ने पसंद और पांच हजार ने रीटवीट किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed