{"_id":"5a7e66404f1c1b641f8b4de8","slug":"amitabh-bachchan-follow-congress-on-twitter-party-says-thankyou","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर कांग्रेस को किया फॉलो, पार्टी ने कहा धन्यवाद ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर कांग्रेस को किया फॉलो, पार्टी ने कहा धन्यवाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 10 Feb 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन ने देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को ट्विटर पर फॉलो करना शुरू किया है। अमिताभ बच्चन के फॉलो करने के बाद कांग्रेस भी उत्साहित नजर आई। बिग बी के फॉलो करने के बाद कांग्रेस ने आभार जताया, साथ ही अमिताभ बच्चन की अपकमिंग फिल्म '102 नॉट आउट' के लिए भी बधाइयां दीं।
विज्ञापन
कांग्रेस ने ट्विटर पर लिखा, अमिताभ बच्चन जी कांग्रेस को फॉलो करने के लिए धन्यवाद, आपको '102 नॉट आउट' फिल्म के लिए शुभकामनाएं। कांग्रेस ने लिखा कि एक और कारण हैं जिसे सेलिब्रेट करने की जरूरत है। आज हमारे 4 मिलियन ट्विटर फॉलोअर्स हो गए हैं।
विज्ञापन
Thank you @SrBachchan ji for the follow. We wish you all the best for ‘102 not out’.
विज्ञापन विज्ञापन
We've another reason to celebrate. We have 4 million followers today. Thank you everybody!#INCLovesYou — Congress (@INCIndia) 9 February 2018
जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म '102 नॉट आउट' में अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर 27 साल बाद पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे। हाल ही में इस फिल्म का टीजर लॉन्च किया गया।
पिछले कुछ सालों में कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया पर पकड़ मजबूत की है। जून 2016 में कांग्रेस एक मिलियन फॉलोअर्स होने की जानकारी दी थी। फरवरी 2018 में उनके चार मिलियन फॉलोअर्स हो चुके हैं।