{"_id":"5cfbd442bdec22075d23b49b","slug":"amit-shah-will-meet-party-top-leaders-next-week-before-bjp-organization-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा में संगठन के चुनावों से पहले अगले सप्ताह पार्टी के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक करेंगे अमित शाह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा में संगठन के चुनावों से पहले अगले सप्ताह पार्टी के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक करेंगे अमित शाह
Sat, 08 Jun 2019 08:59 PM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 08 Jun 2019 08:59 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा में संगठन के चुनावों से पहले पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने 13 और 14 जून को राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के संगठन से जुड़े प्रमुख नेताओं की बैठक बुलाई है। पार्टी सूत्रों ने शनिवार को बताया कि बैठक में सांगठनिक मामलों के प्रभारी नेता शामिल होंगे।
सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में पार्टी की इकाइयों में संगठन के चुनाव हरियाणा और महाराष्ट्र राज्यों में विधानसभा चुनावों के साथ हो सकते हैं। इसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा।
शाह का तीन साल का कार्यकाल इस साल की शुरूआत में खत्म हो चुका है लेकिन पार्टी ने उनसे संगठन के चुनाव होने तक कामकाज संभालने को कहा। लोकसभा चुनावों पर ध्यान देने की वजह से संगठन के चुनाव टाल दिये गये थे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में शाह के शामिल होने के बाद अटकलें हैं कि वह पार्टी अध्यक्ष पद छोड़ देंगे। भाजपा ने अभी तक इस विषय पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।
सूत्रों ने बताया कि पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर सदस्यता अभियान भी चलाएगी जिसके बाद राज्यों में उसके अध्यक्षों का चुनाव होगा। इस पूरी प्रक्रिया के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाएगा।