फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   amit shah will land in chennai for his two day visit to tamil nadu today will inaugurate various developmental projects

भाजपा का मिशन तमिलनाडु: शाह ने 67 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखी

Sat, 21 Nov 2020 02:03 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 21 Nov 2020 02:03 PM IST
विज्ञापन
amit shah will land in chennai for his two day visit to tamil nadu today will inaugurate various developmental projects
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : ANI

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तमिलनाडु के चेन्नई शहर की पेयजल आपूर्ति को पूरा करने के लिए 380 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुए पांचवें जलाशय को शहर को समर्पित किया और राज्यभर में 67,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

विज्ञापन


बता दें कि शाह यहां दो दिन के दौरे पर आए हुए हैं। शाह की यह यात्रा इसलिए भी अहम है क्योंकि राज्य में अगले साल मई में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। वैसे शाह जब भी किसी राज्य में जाते हैं तो वहां की राजनीति में हलचल मच जाती है।
विज्ञापन


शाह ने जिन परियोजनाओं की आधारशिला रखी उनमें 61,843 करोड़ रुपये की लागत वाले चेन्नई मेट्रो रेल का दूसरा चरण, कोयम्बटूर में एलिवेटेड राजमार्ग जिसकी अनुमानित लागत 1,620 करोड़ रुपये है, करूर जिले में कावेरी नदी के पार एक बैराज और यहां 3,000 करोड़ रुपये से अधिक की आईओसीएल की परियोजनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाह ने तिरुवल्लूर जिले में थेरवईकांडिगाइ जलाशय को समर्पित किया और यहां कालीवनार आरंगम से इन परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इस मौके पर मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी और उपमुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम भी मौजूद थे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को दो दिन के दौरे पर दक्षिणी राज्य तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे थे। शाह यहां तमिलनाडु भाजपा इकाई के प्रतिनिधियों और सहयोगी एआईएडीएमके के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे।  
 

एम अलगिरि से करेंगे मुलाकात
अमित शाह अपने चेन्नई दौरे के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि के बेटे और डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन के बड़े भाई एम अलगिरि से मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा अलगिरि की संभावित पार्टी केडीएमके के साथ मिलकर चुनाव लड़ सकती है। अलगिरि की बात करें तो वे डीएमके में काफी उपेक्षित रहे हैं।


अलगिरि के करीबी भाजपा में शामिल
अलगिरि के करीबी केपी रामलिंगम शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा, 'एमके अलगिरी (डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन के भाई) के साथ मेरे करीबी संबंध हैं। मैं उन्हें भारतीय जनता पार्टी में लाने की कोशिश करूंगा।' बता दें कि रामलिंगम डीएमके के निलंबित नेता हैं। वे संसद के पूर्व सदस्य भी रह चुके हैं।
 

एआईएडीएमके से तल्खी
राज्य की सत्तारूढ़ एआईएडीएमके पार्टी के साथ भाजपा का गठबंधन है। हाल के दिनों में दोनों पार्टियों के बीच तल्खी बढ़ती दिखाई दी है। जयललिता के निधन के बाद पार्टी के करीबी कई उद्योगपतियों के यहां छापेमारी और बागी नेता ओ पनीरसेल्वम के विद्रोह और पार्टी के विभाजन में भाजपा का हाथ माना जाता है। कहा जाता है कि एआईएडीएमके के शीर्ष नेतृत्व के पास भाजपा की ऐसी आक्रामक सियासी नीतियों से निपटने में दक्षता नहीं थी।

चेन्नई की सड़क पर पैदल चले अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को लोगों को आश्चर्यचकित करते हुए अपने समर्थकों का अभिवादन करने के लिए प्रोटोकॉल को तोड़ते हुए अपने वाहन से बाहर निकले और हवाई अड्डे के बाहर व्यस्त जीएसटी रोड पर पैदल चलने लगे।शाह शहर की दो दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचे है।



उन्होंने महानगर के लोगों को उनके प्यार के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि उनके लिए तमिलनाडु में होना बड़ी बात है। शाह को दिन में तमिलनाडु सरकार के एक कार्यक्रम में भाग लेना है जहां वह चेन्नई मेट्रो रेल के दूसरे चरण समेत 67 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंग और आधारशिला रखेंगे।

दिल्ली से पहुंचने के तुरन्त बाद शाह की अगवानी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी, उप मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम, मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सदस्यों और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एल मुरुगन और अन्य लोगों ने की। हवाई अड्डे से बाहर निकलने के बाद शाह की कार अचानक रूकी और वह भाजपा और अन्नाद्रमुक कार्यकर्ताओं का अभिवादन करने के लिए कुछ दूर पैदल चले।

शाह के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए है। दौरे के दौरान उनके अगले साल अप्रैल-मई में प्रस्तावित तमिलनाडु विधानसभा चुनावों पर राज्य भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक करने की संभावना है। इस बीच शाह ने ट्वीट कर प्यार और समर्थन के लिए शहर का धन्यवाद किया। उन्होंने जीएसटी रोड पर पदयात्रा की वीडियो क्लिप के साथ एक ट्वीट में कहा, 'तमिलनाडु में होना हमेशा शानदार रहा है। इस प्यार और समर्थन के लिए चेन्नई को धन्यवाद।'

रजनीकांत से भी मुलाकात संभव

शाह एआईएडीएमके के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री एमजी रामचंद्रन और जयललिता को पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी यात्रा की शुरुआत करेंगे। वे चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना चरण-3 सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। शाह राज्य के मुख्यमंत्री पलानीस्वामी और उपमुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम से मुलाकात कर सकते हैं। इसके अलावा वे आगामी चुनाव के लिए चुनावी रणनीतियों की रूपरेखा तैयार करने को तमिलनाडु भाजपा इकाई के पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। उनके सुपरस्टार रजनीकांत से भी मिलने की अटकलें हैं लेकिन इसे लेकर कोई पुष्ट जानकारी नहीं है।

भाजपा की वेल यात्रा
चुनाव से पहले भाजपा की वेल यात्रा को लेकर भी राज्य में हलचल पैदा हो गई है। यह यात्रा राज्य के अध्यक्ष एल मुरुगन के नेतृत्व में शुरू की गई है। इसे लेकर एआईएडीएमके के साथ ही विपक्षी दल भी भाजपा से नाराज हैं। उन्होंने पार्टी से इस यात्रा को तत्काल रोकने की मांग की है। कोरोना वायरस का हवाला देते हुए राज्य सरकार ने इस यात्रा को अनुमति नहीं दी है। इसके बावजूद भाजपा नेता यात्रा को जारी करने पर अड़े रहे जिसके कारण उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed