{"_id":"5b1d49cb4f1c1b53268b53bc","slug":"amit-shah-will-issue-report-card-of-tripura-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिपुरा सरकार के सौ दिनों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेंगे अमित शाह","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
त्रिपुरा सरकार के सौ दिनों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेंगे अमित शाह
ब्यूरो, अमर उजाला, अगरतला
Updated Sun, 10 Jun 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 18 जून को यहां राज्य सरकार के सौ दिनों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेंगे। पार्टी के सूत्रों ने रविवार को यहां इस बात की जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि शाह अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों की रणनीति तय करने के लिए पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे।
विज्ञापन
ध्यान रहे कि इस साल हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा-आईपीएफटी गठबंधन ने भारी जीत हासिल करते हुए 25 साल से सत्ता पर काबिज वाममोर्चा सरकार को गद्दी से हटा दिया था। 16 जून को राज्य की गठबंधन सरकार के सौ दिन पूरे होंगे।
विज्ञापन
भाजपा की प्रदेश सचिव प्रतिमा भौमिक ने कहा कि रिपोर्ट कार्ड में बिप्लब देव सरकार की ओर से पहले तीन महीनों के दौरान किए गए विकास कार्यों का ब्योरा रहेगा। उन्होंने बताया कि अमित शाह 18 जून को पूर्वोत्तर के भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ गुवाहाटी में बैठक करने के बाद यहां आएंगे।
विज्ञापन