फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah Will Give Speech First Time In Rajya Sabha

राज्यसभा: राष्ट्रपति के अभिभाषण पर आज होगी चर्चा, पहली बार बोलेंगे BJP अध्यक्ष अमित शाह

Mon, 05 Feb 2018 11:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 05 Feb 2018 11:06 AM IST
विज्ञापन
Amit Shah Will Give Speech First Time In Rajya Sabha
Amit shah

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सोमवार को पहली बार राज्यसभा में भाषण देंगे। शाह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण पर चर्चा की शुरुआत करेंगे। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर दोपहर 12 बजे चर्चा शुरू होने के आसार हैं।

विज्ञापन


आपको बता दें कि शाह पहले भी राज्यसभा में जीएसटी पर बोलना चाहते थे लेकिन विपक्ष के हंगामे की वजह से वह अपनी बात नहीं रख सके। हालांकि केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा था कि शाह 6 साल के लिए राज्यसभा में हैं और उन्हें बोलने के लिए बहुत मौके मिलेंगे। और वह जब बोलेंगे तो कांग्रेस पर करारा जवाब देंगे। 
विज्ञापन


पिछली बार शीतकालीन सत्र के दौरान अमित शाह राज्यसभा में बोलना चाहते थे लेकिन तीन तलाक के मुद्दे पर विपक्ष ने इतना जोरदार हंगामा किया कि वह नहीं बोल सके। यह पहला मौका है जब बीजेपी अध्यक्ष राज्यसभा में बोलेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed