Modi Govt 9 Years: अमित शाह आज राष्ट्रीय कॉन्क्लेव का करेंगे उद्घाटन, अनुराग ठाकुर होंगे विशिष्ट अतिथि
सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर सम्मेलन के विशिष्ट अतिथि होंगे। सम्मेलन में तीन विषयों - ‘इंडिया सर्जिंग अहेड’, जन-जन का विश्वास और युवा शक्ति: गैल्वनाइजिंग इंडिया पर चर्चा होगी।
विस्तार
केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह 'सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के नौ साल' पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्क्लेव का आज उद्घाटन करेंगे। अमित शाह शनिवार को दूरदर्शन द्वारा आयोजित सम्मेलन को संबोधित भी करेंगे।
सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर सम्मेलन के विशिष्ट अतिथि होंगे, जिसमें तीन विषयों - ‘इंडिया सर्जिंग अहेड’, जन-जन का विश्वास और युवा शक्ति: गैल्वनाइजिंग इंडिया पर चर्चा होगी।
उद्योग क्षेत्र से जुड़े लोगों में सुनील भारती मित्तल, संगीता रेड्डी, किरण मजूमदार शॉ, रितेश अग्रवाल, देबजानी घोष, अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और ऋषभ शेट्टी, सरोद वादक अमान अली बंगश, खिलाड़ी निखत जरीन, वीरेन रसकिन्हा और अखिल कुमार चर्चा में भाग लेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की पिछले नौ वर्षों की उपलब्धियों पर एक पुस्तिका का विमोचन भी किया जाएगा।
Union Home Minister and Minister of Cooperation Shri @AmitShah will address the inaugural session of the National Conclave on ‘9 years of Seva, Sushasan and Gareeb Kalyan’.
Watch live:
📺https://t.co/ZFyEVlesOi
📺https://t.co/vpP0MIos7C
📺https://t.co/lcXkSnOnsV… pic.twitter.com/teqyC1cHsI— BJP (@BJP4India) May 26, 2023