{"_id":"5769c2964f1c1b9172b484f0","slug":"amit-shah-uttarakhand-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाह का उत्तराखंड दौरा, एजेंडे में ये तीन मुद्दे सबसे अहम","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
शाह का उत्तराखंड दौरा, एजेंडे में ये तीन मुद्दे सबसे अहम
हिमांशु मिश्र/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 22 Jun 2016 04:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह चुनावी राज्य उत्तराखंड की दो दिवसीय यात्रा के दौरान संगठन का पेच कसेंगे। इस दो दिवसीय दौरे के तहत 25 जून को हरिद्वार पहुंचने वाले शाह का मुख्य उद्येश्य राज्य में बूथ प्रबंधन की थाह लेना है।
विज्ञापन
इसके अलावा इस दौरे में ही राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के लिए नए चेहरे पर मंथन होगा। साथ ही विजय बहुगुणा, हरक सिंह रावत समेत उन नेताओं की नई भूमिकाओं पर भी मंथन होगा, जिन्होंने कांग्रेस को छोड़ कर भाजपा का दामन थामा है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के तत्काल बाद गृह मंत्री राजनाथ सिंह की जगह केंद्रीय संगठन की कमान संभालने वाले शाह का बूथ प्रबंधन पर सर्वाधिक जोर रहा है। शाह उत्तर प्रदेश की तरह उत्तराखंड में भी चुनाव से बहुत पहले एक एक बूथ पर 10-10 कार्यकर्ताओं की टीम हर हाल में खड़ी कर लेना चाहते हैं।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों ने बताया कि शाह केउत्तराखंड दौरे के एजेंडे में तीन मुद्दे सबसे अहम है। इसमें सबसे पहले बूथ प्रबंधन, दूसरा नेता प्रतिपक्ष के लिए नया चेहरा और तीसरा कांग्रेस से भाजपा में आए नेताओं की नई भूमिका है।
राज्य पहुंचने से पहले ही शाह ने बूथ प्रबंधन की दिशा में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट तलब कर ली है। जाहिर है कि वहां पहुंचने के बाद शाह सबसे पहले बूथ प्रबंधन मामले में नए दिशा निर्देश जारी करेंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि अजय भट्टï को संगठन की कमान दिए जाने के बाद केंद्रीय नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष सहित संगठन से जुड़े अन्य पदों के बारे में फैसला करेगा।
इनमें खासतौर से बहुगुणा और रावत के लिए नई भूमिका तलाशी जाएगी। इस बीच केंद्रीय नेतृत्व को राज्य संगठन में व्यापक गुटबाजी की भी शिकायत मिली है। शाह अपने दौरे में इन शिकायतों की भी पड़ताल करेंगे।