{"_id":"6347b819741f2b3c944e9186","slug":"amit-shah-to-inaugurate-gujarat-gaurav-yatra-in-ahmedabad-today-dharmendra-pradhan-attacks-arvind-kejriwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: गुजरात में आज गौरव यात्राओं को हरी झंडी दिखाएंगे शाह, इस भाजपा नेता ने केजरीवाल पर साधा निशाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: गुजरात में आज गौरव यात्राओं को हरी झंडी दिखाएंगे शाह, इस भाजपा नेता ने केजरीवाल पर साधा निशाना
Thu, 13 Oct 2022 01:20 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 13 Oct 2022 01:20 PM IST
सार
गुजरात में चुनाव की तैयार जोरों पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह से लेकर जेपी नड्डा जगह-जगह रैली कर रहे हैं और लोगों को संबोधित कर रहे हैं।
विज्ञापन
अमित शाह(फाइल)
- फोटो : Social Media
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को गुजरात में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तीन गौरव यात्राओं को हरी झंडी दिखाएंगे। कुल 182 सीटों वाली गुजरात विधानसभा के लिए इस साल के अंत में चुनाव होने हैं। शाह अहमदाबाद जिले के जंजारका से एक यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। यह यात्रा सोमनाथ मंदिर कस्बे में संपन्न होगी। इसके बाद वह शाम में नवसारी जिले के उनाई से दो अन्य गौरव यात्राओं का शुभारंभ करेंगे। उनाई से एक यात्रा राज्य के आदिवासी क्षेत्र से होते हुए अंबाजी मंदिर तक जाएगी, जबकि दूसरी यात्रा खेड़ा जिले के फागवेल मंदिर शहर में पहुंचेगी।
विज्ञापन
कुल पांच गौरव यात्राओं की योजना
भाजपा के केंद्रीय मंत्री और राज्य इकाई के नेता अलग-अलग जगहों पर यात्रा में शामिल होंगे। भाजपा ने आठ से नौ दिनों की कुल पांच गौरव यात्राओं की योजना बनाई है। अभियान के तहत पार्टी लगभग 144 विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार करेगी।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आम आदमी पार्टी पर बोला हमला
केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि उनका दिल्ली मॉडल क्या है? अगर वे ईमानदार हैं तो मीडिया इसे देखने के लिए दिल्ली जाएं। मुझे उन लोगों से डर लगता है जो कोई जिम्मेदारी नहीं रखते। उन्होंने आगे कहा कि वे यहां गौरव यात्रा में भाग लेने आए हैं और उन्हें भरोसा है कि गुजरात की जनता भारतीय जनता पार्टी में ही विश्वास दिखाएगी।
विज्ञापन