फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit shah to hold meeting to take stock of reports for 160 weak Lok Sabha seats ahead of LS polls 2024

BJP: लोकसभा उम्मीदवारों पर भाजपा शुरू करेगी मंथन, 160 कमजोर सीटों पर शाह के नेतृत्व में एक सितंबर को बैठक

Tue, 29 Aug 2023 05:43 AM IST
गुलाम अहमद अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 29 Aug 2023 05:43 AM IST
सार

भाजपा सूत्रों ने बताया कि पार्टी बीते साल से ही कमजोर सीटों का लगातार अध्ययन कर रही है। पार्टी की रणनीति कमजोर सीटों पर जल्द उम्मीदवार घोषित करने के साथ ही उन 40 सीटों पर भी उम्मीदवारों का नाम तय करने की है, जिन सीटों पर विपक्ष के दिग्गज उम्मीदवार चुनाव लड़ते हैं।

विज्ञापन
Amit shah to hold meeting to take stock of reports for 160 weak Lok Sabha seats ahead of LS polls 2024
अमित शाह - फोटो : ANI

विस्तार

आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की निगाहें उन सीटों पर है, जहां बीते चुनाव में भाजपा तीसरे और चौथे स्थान पर रही थी। पार्टी की योजना इन सीटों पर जल्द से जल्द उम्मीदवार घोषित करने की है। इसी क्रम में ऐसी 160 सीटों पर भावी रणनीति और उम्मीदवारों के नाम पर विमर्श करने के लिए गृह मंत्री अमित शाह एक सितंबर को अहम बैठक करेंगे।

विज्ञापन


भाजपा सूत्रों ने बताया कि पार्टी बीते साल से ही कमजोर सीटों का लगातार अध्ययन कर रही है। पार्टी की रणनीति कमजोर सीटों पर जल्द उम्मीदवार घोषित करने के साथ ही उन 40 सीटों पर भी उम्मीदवारों का नाम तय करने की है, जिन सीटों पर विपक्ष के दिग्गज उम्मीदवार चुनाव लड़ते हैं। ये 40 सीटें भी कमजोर प्रदर्शन वाली सीटों में शामिल है, जिन्हें पार्टी ने सी और डी श्रेणी की सीटें घोषित की हैं।
विज्ञापन


दिग्गजों के खिलाफ नामी हस्तियां
पार्टी की योजना विपक्ष के दिग्गज नेताओं के खिलाफ ऐसे उम्मीदवार उतारने की है, जिससे संबंधित  सीट से जुड़े विपक्ष के नेता को परेशानी हो। इस क्रम में पार्टी इन सीटों पर सबसे पहले सामाजिक समीकरण के दायरे में फिट रहने वाले नेताओं को मैदान में उतारेगी। इसके अलावा विपक्ष के दिग्गज नेताओं को घेरने के लिए विभिन्न क्षेत्रों की नामी हस्तियों को मैदान में उतारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार दर्जन सीटों पर नाम तय
पार्टी कमजोर सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ने की रणनीति पर बीते साल से ही काम कर रही है। इसी क्रम में करीब चार दर्जन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए गए हैं। एक सितंबर को होने वाली बैठक में शेष सीटों के उम्मीदवारों के नामों पर मंथन होगा। इसके अलावा इन सभी सीटों के सामाजिक समीकरणों पर भी विमर्श किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed